MiniFM
Daksh Ek Super Yoddha
Magical
Ongoing hi

Daksh Ek Super Yoddha

0.0Rating0 reviews
0Reads0 likes
0ChaptersOngoing

एक सुनसान सड़क पर एक लड़का तेजी से भाग रहा था। उसका पूरा शरीर पसीने से लथपथ था। उसकी सांसे फूल रही थी और उसके कपड़े पूरी तरह से पसीने से भीग चुके थे। पर फिर भी, वह चाह कर भी रुक नहीं सकता था। वह ना चाहते हुए भी बस भाग रहा था। उसके पीछे एक लाल रंग की तेज स्प...

Storyline

एक सुनसान सड़क पर एक लड़का तेजी से भाग रहा था। उसका पूरा शरीर पसीने से लथपथ था। उसकी सांसे फूल रही थी और उसके कपड़े पूरी तरह से पसीने से भीग चुके थे। पर फिर भी, वह चाह कर भी रुक नहीं सकता था। वह ना चाहते हुए भी बस भाग रहा था। उसके पीछे एक लाल रंग की तेज स्पोर्ट कार उस लड़के का पीछा कर रही थी। उस स्पोर्ट कार में एक लड़का और एक लड़की दोनों हंसते हुए अपने सामने के लड़के को भागते हुए देख रहे थे। उस कार में बैठी लड़की ने कहा, "बेबी, ये बेचारा कब से भाग रहा है। बस इसे और तड़पाना सही नहीं है। चलों अब उसे इस भागम - भाग से फ्री कर देते हैं।" उस लड़की कि बात सुनकर कार चला रहा वो लड़का मुस्कुराते हुए उस लड़की कि ओर देखने लगा और फिर उसने कहा, "ठिक है बेब्स, अब इस बेचारे को हमेशा के लिए आराम दें देते हैं।" ये कहने के बाद उस लड़के ने अपनी कार का एक्सीलेटर जोर से दबा दिया और फिर उनकी स्पोर्ट्स कार की स्पीड एक ही झटके में तेज हो गई और वह तेजी से सड़क पर भाग रहे लड़के कि ओर चली गई। जब सड़क पर भाग रहे उस लड़के के कानों में कार कि आवाज तेज और तेज होने लगी। तब उसका दिल भी तेजी से धड़कने लगा और बूरी तरह से थका हुआ होने के बाद भी उसने और तेजी से भागने की कोशिश कि। लेकिन बस कुछ भी देर बाद वह स्पोर्ट्स कार उस लड़के के पास आ ग‌ई और फिर, उस स्पोर्ट्स कार ने उस लड़के को सीधे उड़ा दिया। जिससे वह लड़का कार कि टक्कर से घायल होकर सड़क पर दूर जा गिरा। उसके पूरे शरीर से खून निकलने लगा। उसका पूरा शरीर खून से लथपथ हो चुका था। उसकी सांसें भी धीमी चल रही थी। लेकिन इस टक्कर के बाद भी वह लड़का, अब तक मरा नहीं था। उस लड़के को टक्कर मारने के बाद। वह गाड़ी एक तेज ब्रेक के साथ रुक गई। इसके बाद उस गाड़ी से वह दोनों लड़का और लड़की बाहर आए और धीरे - धीरे चलते हुए उस घायल लड़के के पास आ गए। उसके सिर के पास खड़े होकर उसे देखते हुए वह दोनों हंसने लगे। " हहहहह हहहहह हहहहह " इसके बाद उस लड़की ने कहा, "बेब्स, देखो वो अब भी कितना जिद्दी है। इतनी जोर कि टक्कर लगने के बाद भी। वो मेरा नहीं।" इस पर उस लड़के ने हंसते हुए कहा, "हहहहह, तो बेब्स चलो इसकि जिद को खत्म कर देते हैं।" ये कहते हुए उस लड़के ने उस लड़की को अपनी ओर खींच लिया और फिर वह दोनों उस घायल लड़के कि ओर देखने लगे। इसके बाद वह लड़का अपनी कार के पास गया और वहां पर अपनी कार से उसने एक लोहे का राॅड लिया और उसके साथ खेलता हुआ। वह उस घायल लड़के के पास आ गया। इसके बाद जब वह लड़का उस घायल लड़के पास गया।

All Chapters

No chapters available.

Latest Reviews

No reviews yet.

Latest Comments

No comments yet.