His forced bride - Chapter 2
His forced brideईशानी काफी देर तक बाथरूम में थी। जब उसे लगने लगा कि अब रुद्राक्ष वापिस कमरे में नही आएगा, तब वो बाथरूम से क्लोसेट एरिया में आई। ईशानी ने बेडशीट निकाल कर रुद्राक्ष का शर्ट पहन लिया। वो वापिस कमरे में आ गई। ईशानी सोने की कोशिश करने लगी पर नींद उसकी आंखों से कोसों दूर थी।
ईशानी ने मन में कहा, “तो क्या रुद्राक्ष खुराना मुझसे इसीलिए बदला ले रहा है। वो भी बाकी लोगों की तरह निकला। अपनी क्रिमिनल बहन को बचाने के लिए वो इस हद तक गिर गया। कितना भी तोड़ दो रुद्राक्ष खुराना, तुम्हारी बहन को तुम कानून के शिकंजे से नही बचा पाओगे। बात यहां फैमिली की है, तुम्हारी बहन ने मेरी बहन को बरबाद कर दिया, तो अब बारी उसकी है।”
रुद्राक्ष के बारे में सोचते हुए ईशानी अतीत की यादों में खो गई।
___________
लगभग ढाई साल पहले..
मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो चल रहा था। ये अवॉर्ड कई स्टार्स की जिंदगी बदलने वाला था। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लगभग सभी सितारे इस उम्मीद में वहां बैठे थे कि अगला नाम उनका अनाउंस होगा और उन्हें अवॉर्ड दिया जाएगा।
उन सबके बीच फिल्म इंडस्ट्री की टॉप रेटेड एक्ट्रेस आलिया खुराना अंदर जाने के बजाय बाहर रेड कार्पेट पर खड़ी होकर किसी का इंतजार कर रही थी। आलिया इंडस्ट्री की सबसे हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस थी। उसका करियर शुरू हुए चार साल से भी ऊपर का टाइम हो चुका था।
“पता नहीं वो कब आएंगे। पहली बार उन्हें मैंने अपने किसी फंक्शन में बुलाया है। आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है, वो मेरे साथ होंगे तो और भी खास हो जाएगा।” आलिया की नजरें बाहर की तरफ थी।
वहां मौजूद पेपरराजी आलिया को कवर कर रहे थे। सब की नजर उससे हट ही नहीं रही थी। उसने ऑफ शोल्डर लॉ नेक का गोल्डन गाउन पहना था, जिसके लेफ्ट साइड लंबी स्लिट थी। आलिया ने अपने बालों को कर्ल करके साइड में मेसी बन बना रखा था। उसके साथ उसने महंगी रियल डायमंड की एसेसरीज पहनी थी। आलिया की हील्स भी लाखों में थी।
आलिया को देखते ही उन्होंने कवर करना शुरू कर दिया।
एक फीमेल रिपोर्टर ने कहा, “जहां सब स्टार अवॉर्ड शो में अपना नाम आने का इंतजार कर रहे हैं वहीं लाखों दिलों की धड़कन आलिया खुराना यहां बहुत किसका इंतजार कर रही है।”
उसके बाद दूसरा रिपोर्टर बोला, “क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है, जो यहां आने वाला है। वैसे भी ये श्योर है आज का अवॉर्ड आलिया खुराना को ही मिलने वाला है।”
“मेरी तो फेवरेट है आलिया मैम... उनके गालों के डिंपल देखकर उसमे डूबने का मन करता है।” एक और रिपोर्टर हंस कर बोला।
आलिया ने उन सबको देख लिया था। फिर भी उसने कोई रिएक्शन नहीं दिया। उसके चेहरे पर स्माइल थी।
“ये पेप्स भी ना, एक पल के लिए भी मुझे अकेला नहीं छोड़ती। मेरा चार्म ही ऐसा है। अंदर इतने स्टार्स है, फिर भी ये लोग मुझे कवर कर रहे हैं। दी आलिया खुराना को।” आलिया ने आंखें रोल करके कहा।
तभी अवॉर्ड के वेन्यू पर एक बड़ी सी ब्लैक लक्जीरियस गाड़ी रुकी। उसे देखते ही आलिया के चेहरे पर स्माइल आ गई। वो तेज कदमों से चलते हुए उस गाड़ी के पास गई।
गाड़ी में रुद्राक्ष खुराना था। रुद्राक्ष आलिया का बड़ा भाई था। उसे देखते ही वो उसके गले लग गए तो वहीं मीडिया को भी इस स्पेशल मोमेंट को कैप्चर करने का टाइम मिल गया।
“थैंक यू सो मच ब्रो, यहां आने के लिए।” आलिया गले लग कर बोल दी।
रुद्राक्ष ने मुस्कुराकर जवाब दिया, “आता क्यों नहीं, मेरी लिटिल सिस्टर के लिए इतना स्पेशल मोमेंट होने वाला है। पिछले 3 सालों से ये अवॉर्ड तुम ही जीत रही हो।”
“और इस बार भी ये मेरा ही है।” आलिया ने उससे अलग होकर कहा। उसने रुद्राक्ष का हाथ पकड़ा और उसे अंदर ले जाने लगी।
उन दोनों को साथ देख कर रिपोर्टर्स उसे कवर करने के लिए उसके पीछे पीछे जाने लगे। आलिया ने उन्हें कोई भाव नहीं दिया।
“आलिया खुराना वो भी एक लड़के के साथ... जरूर ये उसका बॉयफ्रेंड होगा। उसकी पर्सनैलिटी देखकर ही लग रहा है। आलिया खुराना की लाइफ में कोई मिस्ट्री मैन है, वो आम तो किसी सूरत में नहीं सकता।” रिपोर्टर ने लाइव कवरेज में कहा।
आलिया की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। इस वजह से जल्द ही इस पोस्ट पर ढेरों लाइक और कमेंट आने शुरू हो गए। वहीं आलिया रुद्राक्ष के साथ अंदर अवॉर्ड शो में बैठी थी।
उसके दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी। उसे जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो बस आने ही वाला था।
सामने स्टेज पर मौजूद एंकर ने अनाउंस करते हुए कहा, “अब बारी है इस साल के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड की... वैसे क्या लगता है आपको इस बार ये अवॉर्ड कौन जीतने वाला है? एनी गैसेस?” उसने माइक ऑडियंस की तरफ किया।
उसके कहते की भीड़ में सब आलिया का नाम चिल्लाने लग गए।
एंकर ने मुस्कुराते हुए कहा, “जी हां, इस बार आलिया खुराना अपनी दो ब्लॉकबस्टर मूवी के साथ नॉमिनेट है। पिछले तीन साल से ये ट्रॉफी उनके घर पर ही सज रही हैं, फिर देखते हैं इस साल ये अवॉर्ड कौन अपने नाम करता है। इस अवॉर्ड को प्रेजेंट करने के लिए आ रहे हैं फेमस सिंगर मौलिक गुप्ता और उनके साथ मोनाली सिन्हा।”
मौलिक गुप्ता और मोनाली सिन्हा अवॉर्ड देने के लिए आगे आए। एक्साइटमेंट के मारे आलिया ने रुद्राक्ष का हाथ पकड़ रखा था।
रुद्राक्ष के चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट थी। उसने आलिया के हाथ को सहला कर कहा, “इतना एक्साइटेड होने की कोई जरूरत नहीं है। अभी तुम्हारा नाम ही अनाउंस होने वाला है। मैंने तो पार्टी की भी तैयारी कर ली है।”
तभी मौलिक गुप्ता ने माइक में अनाउंस करके कहा, “इस साल का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड का नाम सुनने के बाद आप सबके दिलों की धड़कन बढ़ने वाली है। कहना पड़ेगा मोनाली, इस बार जूरी ने कुछ हटकर फैसला लिया है।”
“हां मौलिक, भले ही कुछ मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना कर पाती पर हमारे दिल पर एक अलग ही छाप छोड़ जाती है। तो गायज इस साल का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जाता है...।” मोनाली ने थोड़ा गैप लिया और फिर चिल्लाकर बोली, “रिशानी शर्मा को..”
रिशानी की ये पहली फिल्म थी। किसी ने सोचा नहीं था कि लगातार तीन साल विनर रहने के बाद इस बार का अवॉर्ड पहली फिल्म के साथ ही रिशानी अपने नाम कर लेगी।
रिशानी मुस्कुराते हुए आगे स्टेज पर जाने लगी। उसने ब्लैक कलर का स्ट्रिप्ड लॉन्ग गाउन पहना था। उसके लंबे बाल स्लीक स्टाइल में बने हुए थे। रिशानी देखने में आलिया जितनी ग्लैमरस नहीं थी पर उसके चेहरे की मासूमियत सबका दिल मोह लेती थी।
रिशानी स्टेज पर अपनी स्पीच दे रही थी तो वहीं उसे अवॉर्ड मिलने के बाद गुस्से में आलिया वहां से चली गई। उसे मनाने के लिए रुद्राक्ष उसके पीछे पीछे गया।
“सुनो तो सही आलिया... डोंट बिहेव लाइक ए किड।” रुद्राक्ष उसके पास आकर बोला, “तुम अच्छे से जानती हो कि तुम्हारा नाम ही काफी है, तुम्हें इन सब अवॉर्ड की जरूरत नहीं है। वैसे भी ये सब स्क्रिप्टेड होता है। इतने सालो तक काम करके भी तुम्हें नहीं पता चला।” रुद्राक्ष आलिया को समझाने की कोशिश कर रहा था।
“नहीं ब्रो... ये अवॉर्ड स्क्रिप्टेड नहीं है। पहली बार आप मेरा फंक्शन अटेंड करने आए और मुझे अवॉर्ड ही नहीं मिला। सब लोगों को मुझसे कितनी उम्मीदें थी। आपको नहीं पता ये मीडिया वाले... ये मुझे एक दिन में गिरा देंगे।” आलिया की आंखों में आंसू थे। वो रो रही थी।
रुद्राक्ष ने उसे गले से लगाया और उससे शांत करने की कोशिश करने लगा। रिशानी को अवॉर्ड मिलना आलिया को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था।
आलिया ने मन में कहा, “तुम जैसी दो कोड़ी की लड़की आलिया खुराना की जगह कभी नहीं ले पाएगी। रिशानी शर्मा, तुम जैसी लड़कियां साइड रोल के लिए बनी होती हैं। तुम्हारी औकात तो ऐसे अवॉर्ड शो में आने तक नहीं है, फिर अवॉर्ड मिलना तो दूर की बात है। डोंट वरी... आलिया खुराना को लोगों की औकात दिखाना अच्छे से आता है।”
आलिया के दिमाग में काफी कुछ चल रहा था। रिशानी उसके ट्रिगर पर थी। फिलहाल उसके दिमाग में एक ही बात चल रही थी और वो थी, रिशानी को इंडस्ट्री से ही आउट करना।
°°°°°°°°°°°°°°°°
आपको क्या लगता है आलिया बदला लेने के लिए क्या करेगी? क्या वो अपनी नफरत में सारी हदें भूल जाएगी? ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगला भाग अपडेट है, उसे पढ़िए और पता लगाइए।