His forced bride - Chapter 13
His forced brideरुद्राक्ष और ईशानी इस वक्त आमने-सामने अपने कमरे में खड़े थे। थोड़ी देर पहले आलिया वहां आई थी, जिसके साथ ईशानी की बहस हो गई। गुस्से में ईशानी ने आलिया को काफी कुछ कह दिया, जिसकी वजह से रुद्राक्ष भी गुस्सा हो गया था और वो अपना गुस्सा ईशानी पर उतार रहा था।
रुद्राक्ष ने सीधे-सीधे ईशानी को उसके कपड़े उतारने को कहा, जिस पर ईशानी ने सारकास्टिक वे में कहा, “तुम दोनों भाई-बहन यहीं कर सकते हो। किसी की इज्जत के साथ खेलना तुम लोगों को मामूली बात लगती है ना? सालों पहले तुम्हारी बहन ने मेरी बहन की इज्जत के साथ खेला। उसकी ड्रिंक में ना जाने क्या मिला दिया। उसने जानबूझकर मेरी बहन को अपनी वैनिटी में भेजा, जहां उसका प्लांट किया हुआ कोई आदमी था और फिर रिपोर्टर से शूट करवा कर उसे वायरल करवा दिया और अब तुम वहीं मेरे साथ कर रहे हो। मैं अपने कपड़े निकाल दूंगी रुद्राक्ष खुराना, फिर क्या मिल जाएगा तुम्हें मेरी आत्मा को तार-तार करके? चैन से रह पाओगे तुम?” बोलते हुए ईशानी की आवाज भारी होने लगी। उसके आंखें नम हो रही थी।
रुद्राक्ष ने आगे कुछ नहीं कहा। ईशानी ने उसे काफी अच्छे से जवाब दिया था।
रुद्राक्ष ने गहरी सांस लेकर छोड़ी और फिर ईशानी की आंखों में देखते हुए कहा, “सालों पहले जो हुआ था, उसमें आलिया की कोई गलती नहीं थी। तुम्हारी बहन ड्रंक थी।”
ईशानी पर रुद्राक्ष के गुस्से का भी कोई असर नहीं हो रहा था। वो चिल्ला कर बोली, “हां उसने शराब पी रखी थी क्योंकि तुम्हारी बहन ने उसे पिलाई थी। उस रात मेरी दी के साथ जो भी हुआ उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ तुम्हारी बहन जिम्मेदार है और इस बात को मैं भूल नहीं पाऊंगी। मैं उसे सजा दिला रहूंगी चाहे उसके लिए तुम मेरे साथ कुछ भी कर लो रुद्राक्ष खुराना।” बोलते हुए ईशानी ने अपनी साड़ी का पल्लू हटाया तो रुद्राक्ष ने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया।
रुद्राक्ष ने ईशानी से जबरदस्ती शादी की थी पर वो एक बात से इन्कार नहीं कर सकता था कि ईशानी उम्र में उससे लगभग 6 साल छोटी थी और वो उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती बिल्कुल नही करना चाहता था।
“अपने कपड़े सही करो।” रूद्राक्ष तेज आवाज में बोला, जिस पर ईशानी ने जल्दी से अपनी साड़ी सही कर ली। उसकी नज़रें नीचे झुकी हुई थी।
ईशानी के चेहरे पर सारकास्टिक स्माइल थी। वो रुद्राक्ष को देखते हुए बोली, “तुम दिल से बूरे नहीं हो रुद्राक्ष खुराना तो अपनी बहन की बातों में आकर अपने ईमान को दांव पर मत लगाओ। वैसे भी तुमने मुझसे जबरदस्ती शादी करके अपना जमीर तक बेच दिया है।”
ईशानी की बातें रुद्राक्ष को उकसा रही थी। वो ईशानी की तरफ देखकर सर्द आवाज में बोला, “कुछ भी ऐसा मत कहो, जिसके बाद तुम्हें अपने एक-एक लफ्ज़ पर अफसोस हो वाईफी।”
इतना कहने के बाद रुद्राक्ष वहां से चला गया। वो कहां जा रहा था ईशानी को नहीं पता था लेकिन उसके जाते ही ईशानी ने राहत की सांस ली।
ईशानी बेड पर बैठी हुई थी और उसने खुद से कहा, “मैं बार-बार उसे रोक नहीं पाऊंगी लेकिन आलिया, वो जानबूझकर मुझे गुस्सा दिला रही थी जैसे वो यहीं चाहती हो कि रुद्राक्ष मेरे साथ कुछ गलत करें। यहां रहते हुए तो मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी। मुझे कैसे भी करके रुद्राक्ष को इमोशनली ब्लैकमेल करना होगा और यहां से निकलना होगा।”
ईशानी वहां से निकलने के रास्ते के बारे में सोच रही थी तो वही इस वक्त रुद्राक्ष अपनी गाड़ी में था और काफी फास्ट ड्राइव कर रहा था। ईशानी की बातें उसके कानों में गूंज रही थी।
“व्हाट द हेल आई एम डूइंग? मैंने अपने से इतनी कम उम्र की लड़की से शादी की और अब उसके साथ जबरदस्ती करने जा रहा था। दिस इज नॉट मीर पर आलिया के चलते मैं मजबूर हो गया। मैं उसे छोड़ भी नहीं सकता। अगर मैंने उसे छोड़ दिया तो वो फिर से वही हरकतें करेगी और बात मेरी फैमिली पर आएगी, जो मैं कभी नहीं सह सकता।” रुद्राक्ष ने खुद से कहा। ईशानी की बातों ने उसे कंफ्यूजन में डाल दिया था।
रुद्राक्ष गाड़ी ड्राइव करके एक अपार्टमेंट में पहुंचा। रुद्राक्ष ने दरवाजे पर सिक्योरिटी लॉक का पासवर्ड लगाया मानो वो पहले भी वहां आ चुका हो। दरवाजा खोलने के बाद रुद्राक्ष ने देखा कि घर बिखरा हुआ था।
रुद्राक्ष में गहरी सांस लेकर छोड़ी और धीमे कदमों से रूम के अंदर गया तो वहां एक लगभग 25 साल की लड़की जमीन पर बैठी हुई थी। उसके बाल बिखरे हुए थे और पूरा कमरा बिखरा हुआ पड़ा था।
रुद्राक्ष के कदमों की आहट सुनकर उसने नीचे देखते हुए कहा, “अब क्यों आए हो यहां पर? वापस उसी के पास चले जाओ, जिसके लिए मुझे धोखा दिया।”
रुद्राक्ष उसके पास आया और घुटनों के बल उस लड़की के सामने बैठ गया। उसने जबर्दस्ती उसे अपने करीब खींचा और सहलाकर कहा, “मुझे अपना कमिटमेंट याद है संजना और मैं तुम से शादी करने वाला था।”
“लेकिन की तो नहीं ना रुद्राक्ष?” संजना रुद्राक्ष से अलग होकर बोली। उसकी आंखें रोने की वजह से लाल हो गई थी।
“तुम अच्छे से जानती हो मैंने ये सब आलिया के लिए किया था। अगर मैं उस लड़की से शादी नहीं करता तो वो आलिया को बेवजह फंसा देती।” रुद्राक्ष ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा।
संजना पर रुद्राक्ष की बातों का कोई असर नहीं हुआ। उसकी आंखों से आंसू का कतरा बह गया और वो सुबकते हुए बोली, “नहीं, तुम झूठ बोल रहे हो। तुम चाहते तो और भी तरीके से उसे रोक सकते थे। तुमने अपना वादा तोड़ा है रुद्राक्ष खुराना। तुमने प्रॉमिस किया था कि तुम मुझसे शादी करोगे पर तुमने नहीं की। मैं तुमसे प्यार करती थी। आई नो तुम्हारे दिल में मेरे लिए कोई इमोशंस नहीं होंगे पर हमारी सगाई हुई थी और फिर तुम अचानक उस से शादी कैसे कर सकते हो।” संजना पागलों की तरह बिहेव कर रही थी तो रुद्राक्ष ने उसके दोनों हाथों को पकड़ा और संजना की आंखों में देखते हुए कहा, “मुझे बस थोड़ा टाइम दो। मैं सब ठीक कर दूंगा।”
“तुम सब ठीक नहीं करोगे बल्कि अपने गुस्से में सब बिगाड़ दोगे। मैं तुम्हें अच्छे से जानती हूं रुद्राक्ष। तुम बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हो, फिर कैसे यकीन कर लूं कि तुमने उस लड़की को छुआ तक नहीं।” संजना ने रुद्राक्ष की आंखों में देखते हुए कहा।
रुद्राक्ष की नज़रें झुकी हुई थी जिससे वो समझ गई थी कि ईशानी और रुद्राक्ष के बीच में काफी कुछ हो चुका होगा।
संजना को इस वक्त बहुत गुस्सा आ रहा था और उसने रुद्राक्ष के गाल पर कस के थप्पड़ लगाया। रुद्राक्ष का चेहरा दूसरी तरफ झुका हुआ था। संजना चिल्ला कर बोली, “मैं जान ले लूंगी उस लड़की की। जहां-जहां तुमने उसे छुआ है उसे वहां वहां...”
संजना की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि रुद्राक्ष ने उसकी बात बीच में काटते हुए कहा, “अभी हमारे बीच कुछ नहीं हुआ है और ना ही कभी होगा, मेरा यकीन करो। बस थोड़ा सा टाइम मांग रहा हूं, वो दे दो आई प्रॉमिस मैं सब ठीक कर दूंगा।”
संजना ने रुद्राक्ष की बात पर हामी भरी और उसके गले लग गई। वो रुद्राक्ष को टाइम देने के लिए तैयार थी। साथ ही वो इस बात को लेकर डर भी रही थी कि कहीं रुद्राक्ष अपने गुस्से में सारी हदें पार न कर दे।
°°°°°°°°°°°°°°°°
पार्ट पढ़कर समीक्षा कर दीजिएगा।