His forced bride - Chapter 6
His forced brideरिशानी का वीडियो वायरल होने के बाद उसके अपार्टमेंट के लोग डिमांड कर रहे थे कि उसे वहां से बाहर निकाला जाए। रात को मैनेजर ने जैसे तैसे करके उन सब को भगा दिया था लेकिन अगली सुबह अपार्टमेंट के सारे लोग फिर से रिशानी के फ्लैट के आगे मौजूद थे। उनके साथ मैनेजर भी था। वहां के लोगों ने अपने साथ कुछ एनजीओ वालों और रिपोर्टर्स को भी बुला रखा था।
एक रिपोर्टर वहां के सीन को कवर करते हुए बोला, “जैसा कि आप सब देख पा रहे हैं हम इस वक्त रिशानी शर्मा के फ्लैट के बाहर खड़े हैं। वही रिशानी शर्मा, जो दुनिया के सामने एक सीधी-सादी लड़की होने का दिखावा करती थी। उसकी सच्चाई कल सबके सामने आ चुकी है। आइए, यहां के लोगों से बात करते हैं और जानना चाहते हैं कि वो यहां क्यों इकट्ठा हुए हैं।”
अपनी बात खत्म करके रिपोर्टर एक बूढ़ी औरत के पास गया और माइक उसकी तरफ करके बोला, “जी हां माजी, बताइए आप यहां क्या करने के लिए आई है।”
“तुझे दिख नहीं रहा यहां इतनी भीड़ क्यों इक्कठा हुई है? अरे बाहर निकालो उस लड़की को। उसकी वजह से हमारे बच्चे बिगड़ गए तो कल को लोग हमें ही भला बुरा सुनाएंगे।” वो औरत गुस्से में रिपोर्टर पर चिल्लाई।
वहां अलग-अलग न्यूज़ चैनल से रिपोर्टर मौजूद थे, जो न्यूज़ कवर कर रहे थे। वहां पर रहने वाले लोगों की यही मांग थी कि रिशानी को फ्लैट से बाहर निकाला जाए।
भीड़ काफी होने की वजह से वहां धक्का-मुक्की की हालत हो गई थी तो वहां के मैनेजर ने पुलिस को बुलाया।
“ये सुबह-सुबह क्या ड्रामा लगा रखा है? अब पुलिस लोगो की रक्षा करने के बजाय यहां पर दूसरों के झगड़े सुलझाने के लिए आएगी क्या।” एक पुलिस वाला आदमी चिल्लाता हुआ उस तरफ आ रहा था।
“मामला बहुत खराब है सर। इन्होंने कल रात से यहां भीड़ इकट्ठा कर रखी है। बहुत मुश्किल से पहले इन्हें निकाला था। अब वापस यहां इकट्ठा हो गए।” मैनेजर ने उन्हें बताया।
पुलिस को वहां देख कर एक औरत जल्दी से उसके पास गई और कहा, “देखिए इंस्पेक्टर साहब, कब से इन्हें बोल रहे हैं उस लड़की को यहां से बाहर निकालने के लिए पर ये हमारी सुन ही नहीं रहे। अच्छा हुआ आप आ गए।”
“बेशर्मी की भी हद होती है। कल रात से हम लोग इतना शोर मचा रहे हैं पर वो लड़की एक बार भी निकल कर बाहर नहीं आई।” एक दूसरी औरत मुंह बनाते हुए बोली।
इंस्पेक्टर के साथ एक लेडी कॉन्स्टेबल भी मौजूद थी। उसने उस औरत की बात को ध्यान से सुना। उसने इंस्पेक्टर के पास आकर दबी आवाज में कहा, “मामला काफी बिगड़ गया है सर। इनके हिसाब से रिशानी शर्मा एक बार भी बाहर नहीं आई। हमें उसे चेक कर लेना चाहिए। मुझे गड़बड़ लग रही है।”
“ठीक है शिंदे, जल्दी से यहां भीड़ हटाओ। देखते हैं मैडम अंदर कर क्या रही है.. और कोई भी उसके सामने कुछ नहीं कहेगा। अभी बोल रहा हूं किसी ने बेवजह का हंगामा किया तो पकड़कर लॉकअप में डाल दूंगा।” इंस्पेक्टर ने कांस्टेबल को वहां से भीड़ हटाने को कहा और फिर वहां मौजूद लोगों को वॉर्निंग दी।
वो अपने कॉन्स्टेबल के साथ रिशानी शर्मा के दरवाजे के पास आया और दो से तीन बार दरवाजा खटखटाया।
“मैडम मैं इंस्पेक्टर मात्रे... आपको कुछ नहीं होगा.. बिल्कुल सुरक्षित रहेंगी आप, प्लीज दरवाजा खोलिए।” उसने बाहर से आवाज लगाई ताकि रिशानी लोगों की भीड़ को देखकर घबराए ना।
काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नही आया तो लेडी कॉन्स्टेबल ने आगे कहा, “प्लीज हमें आने दीजिए मैम। पुलिस के रहते कोई कुछ नही कर पायेगा।”
उन लोगों को वहां लगभग आधे घंटे हो गए थे। बाहर इंस्पेक्टर और उनके साथ आई लेडी कॉन्स्टेबल ने हर तरीके से रिशानी को बाहर लाने की कोशिश की। फिर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
“सर मुझे टेंशन हो रही है। आप कैसे भी करके दरवाजा खुलवाईए। ये केस काफी हाइप कर रहा है वैसे भी।” लेडी कॉन्स्टेबल बोली।
इंस्पेक्टर ने उसकी बात पर हामी भरी और मैनेजर को अपने पास बुला कर पूछा, “फ्लैट की एक्स्ट्रा चाबी है तुम्हारे पास?”
मैनेजर ने हां में सिर हिलाया और चाबी लाने चला गया।
उसे वहां से जाता देख एक आदमी चिल्लाकर बोला, “जब इसके पास पहले से चाबी थी तो इसने दरवाजा क्यों नहीं खोला? हम बेवजह परेशान हो रहे थे और वो लड़की वहां चैन से...”
वो आदमी चिल्ला कर बोल ही रहा था कि इंस्पेक्टर को गुस्सा आया। उसने उसकी बात बीच में काटते हुए कहा, “मैंने कहा कोई भी यहां बकवास नहीं करेगा। आप लोगों ने ही समाज और संस्कृति का ठेका ले रखा है क्या? जाकर अपना काम कीजिए वरना अच्छा नहीं होगा। रिशानी का तो पता नहीं लेकिन मैं आप सबको उसका मेंटल असॉल्ट के लिए अंदर कर दूंगा।”
इंस्पेक्टर मात्रे के चिल्लाने का असर हुआ और भीड़ धीरे-धीरे पीछे हट गई। अब वहां बिल्कुल शांति छाई थी। कुछ ही मिनटों में मैनेजर चाबी के साथ पहुंचा। जैसे ही इंस्पेक्टर ने दरवाजा खोला उन सबकी आंखें फटी रह गई। अंदर लिविंग रूम के पंखे से रिशानी की लाश लटकी हुई थी।
उसने सुसाइड कर ली थी। उसे वहां लटका हुआ देखकर लेडी इंस्पेक्टर की आंखें नम हो गई। वो गुस्से में उन लोगों की तरफ मुड़ी और चिल्ला कर बोली, “तो शांति मिल गई ना आप लोगों को? कोई आपके बच्चों को नहीं बिगाड़ेगा और ना ही आपकी संस्कृति पर कोई असर पड़ेगा। एक बार भी जानने की कोशिश नहीं की कि इन सब में इसकी गलती है भी या नहीं।”
“शिंदे भीड़ को जल्दी से यहां से हटाओ और बैकअप टीम को आने के लिए कहो। एंबुलेंस को कॉल करो। जल्द से जल्द बॉडी को यहां से हटाना है। कोई भी क्राइम सीन के आसपास नहीं होना चाहिए। देशमुख, तुम इसके मोबाइल से घर वालों के नंबर निकालकर उन्हें इन्फॉर्म करो।” इंस्पेक्टर जल्दी जल्दी सबको इंस्ट्रक्शन दे रहा था। मीडिया वाले भी वहीं मौजूद थे इसलिए वो उस रिपोर्ट को कवर करने लगे।
इंस्पेक्टर का ध्यान उसकी तरफ गया तो वो चिल्लाकर बोला, “सबसे पहले इन रिपोर्टर को यहां से हटाओ। मैं कह रहा हूं कोई भी क्राइम सीन के आसपास भी नहीं होना चाहिए।”
भीड़ अब वहां से दूर हट गई थी। किसी के चेहरे पर अफसोस के भाव थे तो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। रिशानी के वीडियो के बाद अब उसकी सुसाइड उस वक्त की ट्रेडिंग न्यूज बन गई थी। रिशानी की लाश को उतारा गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घर को सील कर दिया गया था।
कुछ ही देर में रिशानी का परिवार भी वहां पहुंच चुका था। परिवार के नाम पर उसकी मां और बहन सिर्फ वहां पर आई थी।
रिशानी की मां दीपिका जी ने उसे अकेले ही पाला था। उसके साथ उसकी 18 साल की बहन ईशानी थी। वो दिखने में लंबी, दुबली पतली सी लग रही थी, जिसने कैप्री और ढीला ढाला सा टी शर्ट पहना था। उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं था और आंखों में सूनापन था। उसकी मां दीपिका भी खुद को मजबूत दिखाने की पूरी कोशिश कर रही थी।
“देखिए, जो भी हुआ उसका हमें बहुत अफसोस है। आप यकीन मानिए हम इस केस की तह तक पहुंच कर रहेंगे।” लेडी कॉन्स्टेबल चित्रा ने उन्हें दिलासा देने की कोशिश की।
वो इस वक्त रिशानी के घर पर ही थी। वहां फोरेंसिक टीम अपने काम पर लगी थी।
दीपिका ने इधर उधर देखते हुए नम आंखों से कहा, “इस की कोई जरूरत नहीं है मैडम। हम नहीं चाहते हमारी और बदनामी हो। आपको अपनी तरफ से जो कार्यवाही करनी है, कर सकते हैं पर हमें परेशान मत करिएगा। रिशानी दुनिया से चली गई पर अभी कोई और भी है, जिसने अपनी जिंदगी ठीक से शुरू तक नहीं थी।” दीपिका ने रोते हुए ईशानी की तरफ देखा, जो रिशानी की मौत की खबर सुनने के बाद जड़ हो चुकी थी।
चित्रा को उनके फैसले पर बहुत हैरानी हुई पर वो बीच में भी नहीं बोल सकती थी। अब ये केस पुलिस के हिसाब से हैंडल होने वाला था, जिसमें घरवाले सिर्फ गवाह के तौर पर उपस्थित होंगे।
दीपिका जी चित्रा से बात कर रही थी तभी ईशानी खोई हुए हालत में अंदर जाने लगी। दीपिका ने उसे रोकने की कोशिश की तब चित्रा ने कहा, “जानती हूं क्राइम सीन है, पर जाने दीजिए। बच्ची हैं अपनी बहन की मौत की खबर सुनकर टूट गई होगी।”
उनकी बात सुनकर दीपिका भी फफक फफक कर रो पड़ी। उनकी हालत उस वक्त काफी खराब थी। वो चाहकर भी अपना दुख नहीं बता सकती थी।
ईशानी वहां रिशानी के सामान को गौर से देख रही थी। सबसे पहले उसकी नजर ईशानी के अवॉर्ड पर पड़ी तो उसने उसे लेकर जोर से पटक दिया। ये वही अवॉर्ड था, जिसकी वजह से ये सब शुरू हुआ था, ऐसा करने के बाद वो उसे रोते हुए चिल्लाई।
वहां काम कर रही टीम ने जब ईशानी की इस हरकत को देखा, तो उनकी आंखें भी नम होने लगी। एक ही दिन में जिंदगी ने रिशानी को कुछ ऐसे रंग दिखाए थे कि अब मौत ही उसे सुकून दे पाई।
उसके बाद ईशानी की नजर बुक सेल्फ पर गई। वो अच्छे से जानती थी कि रिशानी अपने दिल की बात किसी से नहीं कहती थी। रिशानी के डायरी लिखने की आदत से वो अच्छी तरह वाकिफ थी। ईशानी ने सबकी नजरों से छुपकर बुक सेल्फ डायरी को चुरा लिया और अपनी टी शर्ट के अंदर डाल लिया।
ईशानी भले ही उस समय टूटी हुई थी पर एक बात उसे अच्छे से पता थी। उसकी बहन रिशानी इतनी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं थी, फिर अपनी जिंदगी को खत्म करना तो एक बहुत बड़ा फैसला था।
______________
रिशानी की मौत को लगभग 3 साल बीत चुके थे और ईशानी के पास उसकी डायरी उसका इकलौता सहारा थी। आज भी वो उसको खुद से अलग नहीं करती थी।
रुद्राक्ष खुराना के बेडरूम में लेटी ईशानी के दिल में इस वक्त एक ही बात चल रही थी। उसने धीरे से बड़बड़ा कर कहा, “मेरे मकसद के बीच में कोई भी आ जाए लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगी। बस एक बार मुझे पता चल जाए उस रात मेरी बहन के साथ उस वैनिटी में कौन था। वही शख्स है जो सच बता सकता है कि उस रात उन दोनों के बीच कुछ नहीं हुआ था।”
ईशानी अब तक इस सच से अनजान थी कि उस रात वैनिटी में रिशानी के साथ कोई और नहीं, वही शख्स था, जिसने कुछ घंटों पहले उसके साथ जबरदस्ती शादी की थी।
°°°°°°°°°°°°°°°°
Hello readers,
Hope you enjoying my story.. कहानी की अपडेट्स के लिए आप मुझे फॉलो कर ले ताकि आपको न्यू चैप्टर अपडेट का पता चल जाए। पार्ट पढ़कर समीक्षा कर दीजिएगा।