His forced bride - Chapter 4
His forced brideआलिया ने रिशानी को काफी सारी शराब पिला दी थी। उसने लास्ट शॉट में ड्रग तक मिला दिया था। फिर आलिया ने रिशानी को डायरेक्टर से बात करने भेजा। वो पूरी तरह हाई थी। रिशानी नशे में लड़खड़ाती हुई आलिया की वैनिटी वैन में पहुंचीं। रिशानी को वहां कोई दिखाई दिया नही दिया तो उसने अपने सारे कपड़े निकाल दिए।
रिशानी आगे गई तो उसे वहां के बेड पर रुद्राक्ष दिखाई दिया। उसे लगा वो कोई डायरेक्टर है। अक्सर मूवी पाने के लिए शॉर्टकट के तौर पर कास्टिंग काउच जैसी चीज बी टाउन में आम थी। रिशानी ने भी कुछ ऐसा ही समझा। नशे की हालत में बिना कपड़ों के रुद्राक्ष के ऊपर गिर गई। आलिया का भेजा रिपोर्टर सब कैप्चर कर रहा था।
“क....कौन है।” रुद्राक्ष हड़बड़ाकर उठा। उसने अपना हाथ बढाकर लाइट ऑन करने की कोशिश की, लेकिन रिशानी ने उसे अपनी करीब लिया।।
रिशानी रुद्राक्ष की आंखों में देख रही थी। वो हंसते हुए बोली, “बट यू आर हॉट।”
रुद्राक्ष रिशानी को इस हालत में इस हालत में देखकर घबरा गया। वो कुछ रिएक्ट करता उस से पहले रिशानी के होंठ उसके होठों पर थे। वो दोनो एक दूसरे को किस करने लगे।
कुछ पल के लिए रुद्राक्ष सब कुछ भूल गया। उसने भी ड्रिंक कर रखी थी। उसने रिशानी को कमर से पकड़ा और उसके ऊपर आ गया। रुद्राक्ष उसे बहुत पैशनेटली किस कर रहा था। रुद्राक्ष रिशानी को हर तरीके से अडोर कर रहा था।
“अरे वाह यहां तो पूरी मूवी चल रही है।” रिपोर्टर ने खुश होकर कहा। हर एक एंगल से फोटो क्लिक करने के बाद उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। “बस एक बार इस हीरो का चेहरा दिख जाता तो मजा ही आ जाता।” रिपोर्टर एंगल चेंज करने के लिए दूसरी तरफ जाने लगा तभी एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देख लिया।
“एह क्या कर रहे हो वहां?” सिक्योरिटी गार्ड चिल्लाता हुआ उसकी तरफ आने लगा।
“चल बेटा... जान बचाकर भागने में ही भलाई है। वैसे भी इतना काफी होगा...” रिपोर्टर उसे देखकर जल्दी से वहां से भागा।
वहां से जाने के बाद रिपोर्टर सीधा स्टूडियो गया। वो रिशानी की क्लिप्स और पिक्चर्स को एडिट कर न्यूज बना रहा था। इस बीच आलिया ने अपडेट लेने के लिए उसे कई बार कॉल किया पर उसने जानबूझकर उसे कोई रिस्पॉन्स नही दिया।
___________
अगली सुबह रिशानी की आंख खुली तो वो आलिया की वैनिटी में थी। उसने ब्लैंकेट ओढ़ रखा था।
रिशानी सिर पकड़ कर बिस्तर पर बैठी, “ओह गॉड... कल रात कुछ ज्यादा ही पी ली।” उसने इधर उधर देखा। “ये कौनसी जगह है? मैं यहां कैसे आई?”
रिशानी कंफ्यूज होकर इधर उधर देख रही थी तभी उसे अहसास हुआ उसने कुछ नही पहन रखा। “मैं... मैं यहां कैसे आई। यहां तो कोई नही है... फिर मेरे कपड़े... मेरे कपड़े कहां है।”
रिशानी इधर उधर देखते हुए बेड से उठी। थोड़ा आगे चलकर उसके कपड़े पड़े थे। रिशानी ने जल्दी से अपने कपड़े पहने और और अपना मोबाइल ढूंढने लगी। वही आगे एक कोने में उसका फोन पड़ा था। नीचे गिरने की वजह से वो बंद हो गया था। रिशानी ने उसे जल्दी से ऑन किया।
“ये इतने सारे कॉल्स और मैसेजेस क्यों आ रहे हैं?” जैसे ही उसने अपना मोबाइल ऑन किया उसके फोन पर नोटिफिकेशंस की बाढ़ आने लगी।
रिशानी को बहुत से लोगों ने एक ही लिंक भेज रखा था। उसे देखकर वो कंफ्यूज हो गई। उसने जल्दी से उस लिंक पर क्लिक किया। वो टीवी पर चल रही लाइव न्यूज़ का लिंक था।
रात को जिस रिपोर्टर ने उसे शूट किया था, वो न्यूज़ रीड कर रहा था। वो सब तरफ खबरों में छाई हुई थी।
“स्टार या पोर्न स्टार?” न्यूज़ में आ रही हैडिंग को देखकर रिशानी की आंखें बड़ी हो गई।
टीवी पर एक क्लिप चल रही थी जिसमें रेशानी का चेहरा ब्लर किया हुआ था। रुद्राक्ष का चेहरा तो वैसे भी नजर नही आ रहा था। वो वीडियो जिस वैनिटी की थी, ये भी नहीं दिखाया गया था। बस वीडियो के अंदर रिशानी अपने कपड़े निकाल रही थी। सामने एक आदमी था, उसे वो किस कर रही थी और थोड़ी ही देर में दोनों बेड पर थे।
क्लिप के साथ-साथ न्यूज़ रिपोर्टर बोल रहा था।
“आपको क्या लगता है कि ये एक्ट्रेस सच में कल रात वाला अवॉर्ड डिजर्व करती हैं? इन्होंने अपनी मूवी में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो हालातों की मारी होती है। उसकी सौतेली मां उसे बेच देती है पर सच्चाई कुछ और ही है। इन्होंने तो खुद को ही पैसों के आगे बेच दिया। अब इस क्लिप के अंदर मौजूद आदमी कोई डायरेक्टर है या कोई और, ये तो मैडम ही बता सकती है।”
उसे देखने के बाद रिशानी की आंखों में आंसू थे। उसने अपना फोन बंद कर दिया और वहीं जोर जोर से रोने लगी।
“ये सब क्या हो गया? मुझे तो कुछ याद भी नहीं, मैंने ये नहीं किया है।” रिशानी ने इस दर्द से उबरी भी नहीं थी कि तभी उसके पास एक कॉल आया। ये एक अननोन नंबर था।
रिशानी के कॉल रिसीव करते ही सामने से एक आदमी की आवाज आई, “क्या बात है मैडम, तुम तो दिखने में बहुत हॉट लगती हो। एडल्ट साइट पर तुम ही छाई हुई हो। मुझे नहीं पता था तुम इस तरह की फिल्में भी सूट करती हो वरना इतनी स्ट्रगल करनी ही नहीं पड़ती तुम्हे.. मेरा नंबर सेव कर लो। आगे से इस तरह की फिल्में करनी हो तो कॉल बैक करना। कसम से कह रहा हूं फिल्म इंडस्ट्री में जितने पैसे नहीं बने उसने एक दिन में कमा लोगी।”
उस आदमी की आवाज सुनकर रिशानी गुस्से में चिल्लाई, “ये क्या बकवास कर रहे हो तुम? मैं ऐसी लड़की बिल्कुल नहीं हूं।”
“वो तो हम सबको दिख रहा है आप कैसी लड़की हैं।” वो आदमी हंसकर बोला।
“यू बास्टर्ड...” रिशानी जोर से चिल्लाई और कॉल कट कर दिया। वो वहां बैठकर जोर जोर से रोए जा रही थी।
“मेरे साथ जिसने भी ये किया है मैं उसे छोडूंगी नहीं। इसके पीछे जो भी है, उसके बारे में पता लगाकर रहूंगी।” रिशानी ने खुद को संभाला और वहां से बाहर आ गई। लोग उसे अजीब नजरों से देख रहे थे। रिशानी ने जैसे तैसे करके एक कैब बुक की और कही जाने के लिए निकल पड़ी।
___________
आलिया अपने घर पर मौजूद थी। वो परेशानी में इधर-उधर चक्कर लगा रही थी। उसने अपने हाथ में लेमनएड का ग्लास पकड़ा था।
रिशानी का वीडियो और वो न्यूज़ आलिया भी देख चुकी थी। इतना सब कुछ होने के बावजूद उसके चेहरे पर अफसोस का कोई भाव नहीं था।
आलिया ने इविल स्माइल करते हुए कहा, “सोचा नहीं था वो रिपोर्टर इस हद तक चल जाएगा लेकिन जो भी हुआ वो अच्छा हुआ। थैंक गॉड उसने भाई का चेहरा कवर नहीं किया। अगर गलती से उन्होंने देख लिया होता तो रिपोर्टर की डेड बॉडी मिलती।” आलिया रुद्राक्ष को अच्छे से जानती थी।
आलिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी इसलिए उसने तुरंत रुद्राक्ष को कॉल किया लेकिन उसका फोन बंद जा रहा था। इससे आलिया की परेशानी बढ़ रही थी। उसने फिर रुद्राक्ष के असिस्टेंट को कॉल किया।
असिस्टेंट के कॉल कट करते ही आलिया ने तुरंत कहा, “गीतिका, मुझे भाई से बात करनी है।”
गीतिका ने जल्दी से जवाब में कहा, “मैम वो सर को अर्जेंट मीटिंग के लिए जाना पड़ा। आपका कॉल नहीं लग रहा था तो वो बता नहीं पाए।”
रुद्राक्ष के वहां ना होने की बात सुनकर आलिया ने राहत की सांस ली पर उसकी ये खुशी चंद पलों की थी। अचानक गीतिका ने गंभीर आवाज में कहा, “टीवी पर जो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें रुद्राक्ष सर है। इन सब में उनका नाम घसीटा जा सकता है। उन्हें कुछ पता चले उससे पहले मुझे ही सब क्लियर करना होगा। मैं आपको कॉल करने की वाली थी। इस मामले में आप कुछ करेंगी या मैं हैंडल करूं?”
आलिया झट से बोली, “कैसे भी करके ये बात भाई तक नहीं पहुंचनी चाहिए। मैं खुद हैंडल कर लूंगी। उन्हें पता भी नहीं चलना चाहिए, इंडिया में क्या हुआ था।” आलिया ने उसे वार्निंग दी।
गीतिका ने उसकी बात पर हामी भरी और कहा, “ठीक है, वैसे भी वो लंदन में रहते हैं तो यहां क्या हो रहा है उसमें उनका कोई इंटरेस्ट नहीं। आपको किसी भी चीज की हेल्प की जरूरत पड़े तो मुझे बताइएगा।” गीतिका ने आलिया से बात करके कॉल कट कर दिया था।
कॉल कट होते ही आलिया ने सिद्धि से कहा, “भाई यहां नहीं है इससे कुछ हद तक हमारा फायदा हुआ है पर हम ज्यादा देर तक इससे बच नहीं पाएंगे। पता लगाओ रिशानी कहां है। अब तक वो समझ गई होगी कि उसके साथ जो भी हुआ है वो सब हम ने ही किया है।”
“ओके मैम, मीडिया कुछ ज्यादा ही एक्सट्रीम हो गई। बेचारी की इतनी बदनामी हो रही है। मुझे उसके लिए बहुत बुरा लग रहा है।” सिद्धि ने बेचारो सा मुंह बनाकर कहा।
उसके ऐसा करने पर आलिया ने उसकी तरफ घूर कर देखा। वो दोनों बात कर ही रही थी कि तभी सिक्योरिटी गार्ड अंदर आया और उन्होंने रिशानी के बाहर होने की बात कही।
अचानक आलिया के चेहरे पर घबराहट के भाव साफ दिखाई दे रहे थे। उसने ये सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी रिशानी को इसके बारे में पता चल जाएगा और वो उसके घर तक आ जाएगी।
°°°°°°°°°°°°°°°°
पार्ट पढ़कर समीक्षा जरूर करिएगा। आई होप स्टोरी आपको अच्छी लग रही होगी।