Tied with destiny - Chapter 1
Tied with destinyएक बड़ी सी स्क्रीन पर न्यूज चल रही थी। किसी ने आकर चैनल चेंज किया लेकिन हर एक न्यूज चैनल पर उसी न्यूज की हाइप थी। तभी हवा में एक रिवॉल्वर तेज गति से स्क्रीन की तरफ आई और टीवी स्क्रीन टूट गई।
“यूजलेस पिपल....” बोलते हुए एक आदमी काउच पर लीन हो गया। वो लगभग 28 साल का था। उसने गहरी सांस लेकर छोड़ी और अपनी आईपैड स्क्रीन देखने लगा। वहां भी वही न्यूज थी। उसे देखने के बाद उसकी ओसियन ब्लू आईज में गुस्सा तैर गया।
इस बार उसने टैबलेट बंद करने के बजाय न्यूज को सुनना शुरू कर दिया। उसके फेस पर एक मॉकिंग स्माइल थी, जिससे उसके राइट गाल पर एक हल्का सा डिंपल पड़ रहा था।
“फेमस एक्ट्रेस अनुष्का सिंह ओबेरॉय को हॉस्पिटल ले जाया जा चुका है। होटल साज की टेरेस से गिरने के बावजूद उनकी सांसे अब तक चल रही है। हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। अब ये बात वही जानती है कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की या किसी ने उनके साथ ये जानबूझकर किया। उनके गिरने के साथ-साथ एक और वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके एक्सीडेंट से थोड़ी देर पहले का है, जहां वो मुंबई के टॉप बिजनेसमैन मिस्टर आरव खुराना के साथ थी। दोनों होटल साज के टॉप फ्लोर पर थे और एक दूसरे को काफी पैशनटली किस कर रहे थे। क्या उन दोनो के बीच कोई अफेयर है?”
उसके बाद न्यूज़ रिपोर्टर ने वो वीडियो दिखाया, जिसमें अनुष्का और आरव एक दूसरे को किस कर रहे थे।
उस वीडियो के शुरू होते ही उस आदमी ने टैबलेट की स्क्रीन बंद करके उसे साइड में रख दिया। वो आरव खुराना था, मुंबई का टॉप बिजनेसमैन। कम उम्र में सक्सेसफुल और डैशिंग होने की वजह से वो सेलिब्रेटी बिजनेसमैन के तौर पर भी फेमस था। छह फीट की हाइट, परफेक्ट मस्कुलर बॉडी और हैंडसम फेशल फीचर।
आरव ने आंखें बंद की और कुछ सोचने लगा।
लगभग 3 घंटे पहले....
होटल साज के टेरेस पर बिल्कुल शांति थी। वहां टेरेस की एक दीवार से लगकर एक लड़की खड़ी थी। वो मुंबई की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का सिंह ओबेरॉय थी और वहां खड़ी किसी से कॉल पर बात कर रही थी।
“अब किस के दिमाग के साथ खेलकर आ रही हो लिटिल सिस्टर।” अनुष्का मुस्कुरा कर बोली।
वो यहां अपनी नेक्स्ट मूवी के प्रोजेक्ट के लिए आई थी इसलिए उसी हिसाब से तैयार हुई थी। ब्लैक शिमरी शॉर्ट ड्रेस, ब्लैक हील्स, कंधे से थोड़े ही लंबे घुंघराले बाल और चेहरे पर बिल्कुल परफेक्ट मेकअप। जैसे किसी एक्ट्रेस को एनी टाइम परफेक्ट दिखना होता है, अनुष्का बिल्कुल उसी तरह लग रही थी।
सामने से एक लड़की की आवाज आई, “तुम मुझसे सिर्फ दस मिनिट बड़ी हो, सो स्टॉप कॉलिंग मी लिटिल सिस्टर। अच्छा बताओ कहां हो तुम और घर कब आ रही हो?”
“ओके फाइन लिटिल सिस्टर...” अनुष्का ने आंखें घुमाकर कहा, “हम्म मै तो हमेशा की तरह टॉप पर हूं... आई मीन होटल की टेरेस पर हूं। मिलते है थोड़ी देर में... वैसे तुम कहां हो?”
“तो टॉप फ्लोर पर हो.. और मैं यहां ग्राउंड फ्लोर पर... जल्दी आओ आई एम वेटिंग फॉर यू।” सामने से लड़की ने जवाब दिया।
अनुष्का वहां किसी से कॉल पर बात कर रही थी। वो बिल्कुल बेफिक्र थी जबकि उसके पीछे वहां कोई और छुपते छुपाते पहुंचा। उसके हाथ में गन थी और वो आरव खुराना था।
“ब्लडी हेल...” आरव ने गुस्से में आंखें घुमाई। “ये आदमी कब मेरा पीछा छोड़ेगा। पता नहीं इसे मेरी हर न्यूज़ देता कौन है? आज फिर इसने मुझे यहां देख लिया तो अपनी सो कॉल्ड पुलिस टीम लेकर फिर से मेरे घर आ जाएगा और दादी हंगामा मचा देगी।” आरव ने गन को पीछे पेंट में टक कर लिया और आगे बढ़ने लगा।
वहां आगे की तरफ जाते हुए आरव की नजर अनुष्का पर पड़ी। उसे देखते ही उसके फेस पर इविल स्माइल आ गई।
वो उसकी तरफ बढ़ने लगा और अचानक अनुष्का को अपने पास खींचकर उसे पेशेंटली किस करने लगा। इन सब में अनुष्का का मोबाइल नीचे गिर गया।
“हैलो... हैलो अनु...” कॉल पर से वो लड़की चिल्लाती रह गई पर अनुष्का की आवाज नही आई तो उसने कॉल कट कर दिया।
“आरव खुराना, मैं अच्छे से जानता हूं तुम यही हो। हर बार तुम मुझे दो कदम आगे रहते हो लेकिन इस बार मुझसे बच नहीं पाओगे। आज मैंने तुम्हें रंगे हाथ पकड़ ही लिया।” वो आवाज एक पुलिस ऑफिसर की थी। उसके हाथ में गन थी।
उसने चारों तरफ नजरे दौड़ाई तो पूरी टेरेस खाली थी, बस एक तरफ कोने में एक लड़का और लड़की एक दूसरे को किस कर रहे थे। उन्हें देखकर उसने तुरंत अपनी नजर घुमा ली।
“मैंने उसे यहीं आते देखा था... फिर वो कहां जा सकता है।” पुलिस वाला हैरान था। वो उस कपल की तरफ बढ़ने लगा ताकि उनसे पूछताछ कर सके। उसे अपने पास आते देख आरव ने हाथ के इशारे से उसे वहां से जाने को कहा।
इंस्पेक्टर ने हां में सिर हिलाया और वहां से चला गया। जैसे ही वो वहां से गया, आरव ने बिना अनुष्का का चेहरा देखकर उसे खुद से दूर धकेल दिया।
“हु द हेल आर यू... तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे जबरदस्ती किस करने की? रुको मिस्टर... तुम्हें तो मैं बताती हूं।” अनुष्का पीछे से चिल्लाई।
आरव ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया और वहां से चला गया। उसके बाद वहां क्या हुआ, उसके बारे में आरव को कुछ नहीं पता था। वो घर पहुंचा तो टीवी पर ये न्यूज़ आ रही थी।
“ब्लडी हेल.... इन मीडिया वालों को मुझसे प्रॉब्लम क्या है। मैं अगर छींक भी लूंगा तो उसे भी ये कंट्रोवर्शियल करके वायरल कर देंगे। पता नहीं किस इडियट ने वो वीडियो शूट किया था।” आरव गुस्से में उठा और अपनी गाड़ी लेकर कहीं जाने के लिए निकल गया।
आरव गुस्से में काफी फास्ट ड्राइव कर रहा था। उसने अपना ब्लूटूथ ऑन किया और किसी को कॉल पर कहा, “कबीर, मैं ऑफिस पहुंच रहा हूं। तुम्हारे पास 2 घंटे का टाइम है। पता करो होटल साज के टॉप फ्लोर पर मेरे, अनुष्का और इंस्पेक्टर रोहन के अलावा और कौन मौजूद था। वो कोई रिपोर्टर है। अगले 2 घंटे में वो मेरे सामने होना चाहिए।”
उससे बात करते ही आरव ने कॉल कट कर दिया। वो लगभग 2 घंटे बाद अपने ऑफिस पहुंचा। वो अपने केबिन में जाने के बजाय ऑफिस के सीक्रेट एरिया में जा रहा था, जो कि बिल्डिंग के बेसमेंट के भी अंडरग्राउंड में बनाया हुआ था।
जैसे ही आरव वहां गया, उसकी नजर जमीन पर गिरे आदमी पर गई। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह पर टेप था।
उसे देखकर आरव खतरनाक तरीके से मुस्कुराया और उसके बाल खींचकर बोला, “एक बार वीडियो शूट करने से पहले सोच लेते कि किसका वीडियो शूट कर रहे हो। तुम मीडिया वालों को जितनी हाइप चाहिए होती है, वो मैं देता हूं... उसके बावजूद चोरी छुपे किसी को शूट करना गलत बात होती है। तुम्हारी इस गलती की वजह से एक लड़की के एक्सीडेंट का इल्जाम मुझ पर आ गया... ऊपर से उस ब्लडी रोहन को पता चल गया कि होटल की छत पर मैं ही था।” बोलते हुए आरव ने एक झटके में रिपोर्टर के मुंह से टेप हटा दिया।
“आई....आई एम सॉरी सर.... मैं... मैं बोल दूंगा वो आप नहीं थे।” रिपोर्टर गिड़गिड़ाते हुए बोला।
“तुम्हारे बोलने से अब कुछ नहीं होगा। प्रॉब्लम क्रिएट करने का काम सिर्फ मेरा है, मैं किसी और को ये करने का हक नहीं देता... मेरी लाइफ में तो बिल्कुल नहीं। अब जो तुमने रायता फैलाया है उसकी सजा तो तुम्हें मिलेगी ही....” उससे बात करने के बाद आरव ने एक आदमी की तरफ देखा।
वो उसका मैनेजर कबीर था। आरव ने उसकी तरफ देखकर कहा, “जहां भी ये वीडियो अपलोड हुआ है, सब जगह से हटवा दो।”
“लेकिन सर एक्ट्रेस के होने की वजह से केस सबकी नजरों में आ गया है... ऊपर से वीडियो की वजह से आपका भी नाम जुड़ गया है तो चीजें अपने आप हाइप पकड़ रही है। अगर उसे कुछ हो गया तो बात पुलिस तक चली जाएगी।” कबीर ने सर झुका कर कहा।
“ठीक है जाने दो। क्या फर्क पड़ता है? लोगों को कंट्रोवर्सीज पसंद होती है। लेट देम एंजॉय।” कहकर आरव वहां से जाने लगा। वो थोड़ी दूर चला होगा तभी उसने बिना मुड़े कहा, “और हां, जब भी मामला ठंडा हो, इसे होटल साज की टेरेस से नीचे फेंक देना। एक्ट्रेस का पता नहीं लेकिन ये बचना नहीं चाहिए।”
आरव ने बिना किसी भाव से कहा और कबीर को ऑर्डर देखकर वहां से चला गया। कबीर लगभग आरव की ही उम्र का था। उसने रिपोर्टर की तरफ देखा। उसके चेहरे पर डर के भाव थे। अब तक लोग जिस आरव खुराना को सिर्फ एक बिजनेसमैन के नाम पर जानते थे, वो असल में कौन था, ये सामने आने के बाद इस तरह का डर होना जायज था।
°°°°°°°°°°°°°°°°