MiniFM
Previous
Next
Chapter 21

Tied with destiny - Chapter 21

Tied with destiny

आरव और आयु छवि सिंघानिया की बर्थडे में डांस कंपीटीशन जीत चुके थे। आयु गुस्सा थी तो वो पार्टी से जा चुकी थी। आरव ने उसके पीछे जाने की कोशिश की लेकिन माहिरा ने उसका हाथ पकड़ कर उसे रोक लिया।

“कांग्रेचुलेशन...” बोलते हुए माहिरा आरव के गले लग गई। “पार्टी में असल जान तो तुमने ही डाली है।”

आरव ने माहिरा को थैंक्स कहा और उससे अलग हो गया। वो इधर-उधर नजरे दौड़ा कर आयु को ढूंढने की कोशिश कर रहा था तभी माहिरा ने कहा, “किसे ढूंढ रहे हो? पार्टी का रियल फन तो अभी होने वाला है। यू वॉन्ट बिलीव कि इस पार्टी में डैड और खान दोनों ही आए हैं।”

उसकी बात सुनकर आरव का सारा ध्यान माहिरा की बात पर आ गया। आरव के डैड मिस्टर नाहर लूथरा का इस पार्टी में आना आम बात नहीं था। दूसरा शख्स, जिसका पूरा नाम एजाज खान था वो भी कोई नॉर्मल इंसान नहीं था। दोनों माफिया राइवल्स थे।

“एजाज खान को तो यहां आना ही था... आफ्टर ऑल छवि सिंघानिया की पार्टी थी पर तुम्हारे डैड यहां क्यों आए हैं?” आरव ने हैरानी से पूछा।

“वो तो सरप्राइज है, तुम्हें बाद में बताऊंगी। वैसे इस पार्टी से अलग ऊपर स्पेशल डिनर पार्टी चल रही है। वहीं पर सब है चलो चलते हैं। हो ना हो, जरूर कोई इंपोर्टेंट डिस्कशन चल रहा होगा।” माहिरा ने मुस्कुरा कर जवाब दिया और फिर आरव का हाथ पकड़ कर उसे ऊपर के फ्लोर पर ले गई।

नीचे की पार्टी की कमान छवि ने अयान और रायशा कुछ सौप दी थी तो वही ऊपर के वीआईपी एरिया में एक खास डिनर पार्टी चल रही थी। वहां माफिया के बड़े नाम मौजूद थे।

जो लोग नाहर लूथरा को सपोर्ट करते थे, वो डाइनिंग टेबल पर उसकी तरफ बैठे थे तो खान के आदमी दूसरी तरफ थे। सेंटर ऑफ़ द टेबल छवि सिंघानिया थी। आरव माहिरा के साथ अंदर गया और छवि सिंघानिया के ठीक सामने जाकर बैठ गया। माहिरा उसके पास की सीट पर थी।

“वेल... मेरी इस पार्टी को स्पेशल बनाने के लिए थैंक्स... आपने अपनी मीटिंग के लिए मेरी बर्थडे पार्टी को चुना इसके लिए भी मैं आपकी ग्रेटफुल हूं। पहले डिनर लेते है। एंजॉय योर मील..” छवि ने अपनी जगह पर खड़े होकर कहा। फिर वो बैठ गई।

“अच्छा तो इतनी ग्रैंड पार्टी का रीजन यहां होने वाली मीटिंग थी।तभी मैं सोचूं इसकी पार्टी में डैड क्यों आए होंगे।” माहिरा ने बड़बड़ाकर कहा।

Advertisement

वहां से सब चुपचाप डिनर ले रहे थे। आरव बस यूं ही बैठा छवि को देख रहा था। छवि ने उसकी तरफ देखा तो उसने मुस्कुराते हुए आरव की तरफ आई विंक की।

डिनर पूरा होने के बाद वहां के सर्विंग स्टाफ ने टेबल क्लीन की। डिनर पार्टी अब एक मीटिंग में बदल चुकी थी।

मीटिंग की शुरुवात करते हुए सबसे पहले एजाज खान खड़ा हुआ। उसे सब खान के नाम से ही बुलाते थे। वो दुबई माफिया से बिलॉन्ग करता था और लगभग 60 साल का था।

खान ने खड़े होकर अपनी सख्त आवाज में कहा, “मैं यहां कोई लंबा चौड़ा भाषण देने के लिए खड़ा नहीं हुआ हूं... और ना ही मेरे पास इतना खाली वक्त है। बरसों पहले हम सब ने आपस में कॉन्ट्रैक्ट किया था कि कोई भी माफिया दूसरे माफिया के बिजनेस में टांग नहीं अड़ाएगा, जब तक कि उसका उससे कोई लेना-देना ना हो। सबने खुशी-खुशी उसे पर साइन किए थे। फिर मेरी दुबई से मुंबई आ रही गोल्ड बार की शिप को पुलिस के हवाले किसने किया?” उसके बोलने का एक्सेंट उर्दू टच वाला था। खान ने उन सब की तरफ तिरछी निगाहों से देखा। उसके चेहरे से नाराजगी साफ झलक रही थी।

खान की नजर नाहर लूथरा पर आकर रुकी, जो उसका सबसे बड़ा राइवल था। वो माहिरा के डैड थे। नाहर लूथरा उम्र में लगभग 50 साल के थे। उसके चेहरे पर गहरी मूंछ और हल्की दाढ़ी थी। वो एक लम्बे कद के रौबदार आदमी थे।

“बैठ जाओ खान.. इतनी देर खड़े रहोगे तो तुम्हारे घुटनों में दर्द हो जाएगा।” नाहर लूथरा ने बैठे-बैठे ही अपनी सख्त आवाज में कहा, “जब तक तुम्हें कोई चीज क्लियर ना हो, तब तक हर किसी पर उंगली मत उठाया करो। मुझ पर तो खास करके नहीं..”

“अच्छा... ये तुमने नहीं किया तो तुम्हारे साथ वालों ने किसी ने किया होगा... या तुम्हारे ही घर के किसी खास इंसान ने।” बोलते हुए खान की नजर इस बार आरव पर जाकर ठहरी।

आरव ने मुस्कुराते हुए कंधे उचका दिए और कहा, “मुझे आप लोगों से क्या लेना देना है? आप तो अच्छे से जानते हैं मैं बस एक बिजनेसमैन हूं.. मैं तो आपकी मीटिंग्स भी अटेंड नहीं करता। माहिरा इंडिया आई हुई थी तो वो जबरदस्ती मुझे इस सड़ी सी पार्टी में ले आई।”

“और वो तुम्हें जबरदस्ती क्यों लेकर आएगी? तुम किसी की सुनते हो?” छवि ने सारकास्टिक वे में कहा।

”बिकॉज मैं और माहिरा रिलेशनशिप में है जो कि यहां मौजूद हर एक शख्स जानता है। मैं कोई बच्चा तो हूं नहीं, जो लोगों की बर्थडे पार्टीज अटेंड करुं? ये यहां आई हुई थी, मुझे इसके साथ टाइम स्पेंड करना था तो यहां पर आ गया। बाकी सब जानते हैं मेरे सारे काम और बिजनेस सब कुछ लीगल है।” आरव ने काफी सफाई से खुद को इन सबसे अलग कर दिया।

“तो फिर तुम्हारी मंगेतर ने ये सब किया होगा?” खान ने माहिरा की तरफ देखकर कहा।

Advertisement

“अगर मैंने किया भी है तो तुम्हारे पास कोई सबूत नहीं है। पहले प्रूफ करो बाद में इस तरह की मीटिंग बुलाना। सारा मजा खराब कर दिया... चलो बेबी चलते हैं।” माहिरा अपनी जगह से उठी और आरव का हाथ पकड़कर उसे वहां से ले गई।

उसके बाद वो मीटिंग ज्यादा देर तक नहीं चली। नाहर लूथरा और उसे सपोर्ट करने वाले लोग जा चुके थे। खान छवि सिंघानिया और अपने खास आदमियों के साथ अब तक वहीं पर था।

“क्या तुम्हें पूरा यकीन है छवि, आरव ने ही हमारा शिप पुलिस के हवाले किया था?” खान ने छवि की तरफ देखकर पूछा।

“मैं हंड्रेस एंड टेन पर्सेंट श्योर हूं सर, तभी मैंने आपको यहां बुलाया था। कितने सफाई से वो इन सबसे पल्ला झाड़ कर यहां से चले गए और सारा इल्जाम किसी और के सिर डाल दिया। सर माहिरा और आरव के बीच में भी कुछ नहीं है। वो बस मुझसे रिवेंज लेने के लिए ये सब कर रहा है।” छवि ने बताया। उसकी आवाज में कॉन्फिडेंस था।

उसकी बात सुनकर मीटिंग में मौजूद एक दूसरा आदमी बोला, “आप इतने कॉन्फिडेंस के साथ कैसे बोल सकती है कि उन दोनों के बीच कुछ नहीं है। अक्सर पार्टीज में दोनों को साथ देखा गया है।”

“मैं ऐसा इसलिए बोल रही हूं क्योंकि आरव कभी किसी लड़की के साथ इंवॉल्व हो ही नहीं सकता। अरे वो तो लड़कियों से नफरत...” बोलते हुए छवि रुक गई। वो गुस्से में बहुत कुछ कहने वाली थी लेकिन उसे अहसास होते ही वो चुप हो गई।

“अगर तुमने ये साबित कर दिया ना कि आरव और माहिरा रिलेशनशिप में नहीं है, उस दिन नाहर लूथरा की पूरी कमान मेरे हाथ में होगी और उसकी उसे बेटी की भी... उम्मीद है अगली बार पूरे सबूत के साथ तुम मुझे यहां बुलाओगी।” खान ने गुस्से में कहा और वहां से चला गया।

वही छवि सिंघानिया इन सब से काफी अपसेट हो गई। खान की नजरों में उसकी बहुत वैल्यू थी पर आरव की वजह से एक बार फिर उसे हार का सामना करना पड़ा।

“अब तो मैं ये साबित करके रहूंगी आरव माहिरा के साथ बस लोगों को दिखाने के लिए है। बहुत कोशिश हो गई तुम्हारी मुझे नीचे गिराने की। अब तक मैं चुप थी तो हमारे रिश्ते की वजह से... पर बहुत हो गया आरव। ये जंग तुमने शुरू की है, तो खत्म मैं करूंगी।” छवि ने गुस्से में कहा।

अपनी पोजीशन फिर से पाने के लिए उसे क्या करना था, वो अच्छे से जानती थी। अब छवि सिंघानिया का एक ही मकसद था आरव और माहिरा का सच पूरे माफिया वॉर्ड के सामने लाना।

°°°°°°°°°°°°°°°°

Was this chapter good?