MiniFM
Previous
Next
Chapter 19

Tied with destiny - Chapter 19

Tied with destiny

छवि सिंघानिया की बर्थडे पार्टी शुरू हो चुकी थी। पार्टी वाकई काफी ग्रैंड थी। वहां मुंबई से लेकर दुबई तक के बिजनेस मैन और माफिया से जुड़े लोग आए थे। आरव और माहिरा भी वहां पहुंच चुके थे।

छवि राहुल के साथ सामने खड़ी थी। वो उस पार्टी की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन थी। उसने पेस्टल आइवरी कलर का इवनिंग गाउन पहना था। कर्ली हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ छवि काफी खूबसूरत लग रही थी। उसके हाथ में वाइन का ग्लास था।

छवि ने आरव को देखते ही स्माइल पास की। माहिरा ने छवि के एक्सप्रेशंस को नोटिस करते हुए कहा, “उफ्फ, इस औरत की दूसरों को चिढ़ाने की आदत गई नहीं है। तुम बस खुद को काम डाउन रखना बेबी... तुम्हारी एक स्माइल ही काफी होगी इसे चिढ़ाने के लिए।” माहिरा ने आरव का हाथ पकड़ रखा था।

वहां मौजूद ज्यादातर लोगों की नजरें माहिरा पर थी। वहां आए लोगों में वो भी कोई आम इंसान नहीं थी। वो दुबई के एक बड़े माफिया की बेटी थी और हर कोई उसे माफिया प्रिंसेस के नाम से जानता था।

“चलो, बर्थडे विश करने चलते हैं।” आरव ने जवाब दिया और माहिरा के साथ छवि के पास गया।

आरव को अपने पास आता देख छवि भीड़ से अलग हो गई। जब तक आरव उसके पास पहुंचा, वहां छवि के पास उन दोनों के अलावा और कोई नहीं खड़ा था।

“अनहैप्पी बर्थडे मिसेज सिंघानिया... मैं भगवान से दुआ करूंगा कि आप जल्द ही मर जाए और अगले साल आपको आपका बर्थडे मनाने का मौका ना मिले।” आरव के शब्दों से उसका गुस्सा साफ जाहिर था। उसकी आंखें गुस्से से लाल थी।

“यही कुछ बातें तुमने मुझे पिछले साल भी कही थी। देख लो आज भी मैं यहीं इसी दुनिया में हूं और मेरा यहां होना तुम्हें उतनी ही तकलीफ दे रहा है।” छवि ने मुस्कुराकर जवाब दिया। फिर उसने माहिरा की तरफ देख कर कहा, “दुबई की माफिया प्रिंसेस... और मेरी बर्थडे पार्टी में आई है। कमाल है तुम्हारी फैमिली के क्लास के हिसाब से ये पार्टी कुछ छोटी नहीं है।”

“चलो तुमने माना तो सही कि तुम्हारा ओहदा और औकात मुझसे बहुत छोटी है। अब यहां आ ही गई हूं तो उम्मीद है कि मैं यहां बोर ना होऊं।” माहिरा ने भी पूरे एटीट्यूड से जवाब दिया।

“तुम्हें यहां नहीं आना चाहिए था क्योंकि यहां की प्रिंसेस और क्वीन दोनो ही मैं हूं। तुम्हें यहां भाव नहीं मिलेगा माहिरा लूथरा। आई थिंक तुम दोनों को यहां से चले जाना चाहिए।” छवि ने कहा। वो किसी भी मामले में माहिरा के सामने कम नहीं पड़ना चाहती थी।

उसकी बात सुनकर आरव ने कड़वाहट भरी मुस्कुराहट दी और कहा, “अब तक मुझे लगता था कि आप बुरी इंसान ही है लेकिन आप तो एक बहुत बुरी होस्ट भी निकली मिसेज सिंघानिया। कौन अपने घर आए मेहमानों को बाहर जाने को कहता है? हम तो पार्टी पूरा इंजॉय करके जाएंगे... आफ्टर ऑल अभी आपका गिफ्ट देना भी तो बाकी है।” उससे बात करके आरव ने अपना हाथ माहिरा की तरफ बढ़ाया और कहा, “कम बेबी, लेट्स हैव सम फन।”

“श्योर डार्लिंग।” माहिरा ने मुस्कुराते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। दोनों वहां से दूसरी तरफ चले गए।

उन दोनों के जाते ही छवि सिंघानिया के चेहरे के भाव बिगड़ गए। उसने राहुल को अपने पास बुलाया और दबी आवाज में कहा, “आज का दिन मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मैं नहीं चाहती कोई गड़बड़ हो। उन दोनों पर नजर रखना। आई डोंट वांट टू स्पॉइल माय डे।”

राहुल ने छवि की बात पर हामी भरी। पूरी पार्टी में अब उसकी नजरें सिर्फ और सिर्फ आरव और माहिरा पर ही थी। इस बीच पार्टी में मंथन भी पहुंच गया था।

“सब आ गए हैं बस मेरे ही बच्चों को यहां आने की फुर्सत नहीं है।” छवि ने बड़बड़ा कर कहा। तभी उसकी नजर सामने से आ रही रायशा पर पड़ी।

रायशा ने व्हाइट कलर का शॉर्ट ड्रेस पहना था। वो उसमें काफी क्यूट नजर आ रही थी। उसे देखकर छवि के चेहरे पर हल्की स्माइल आ गई। रायशा छवि के पास गई और उसे गले लगाकर बर्थडे विश किया।

“अयान कहां है रायशा? उसका पार्टी में आने का इरादा है भी या नहीं?” छवि ने पूछा।

Advertisement

“मेरी उनसे बात हुई थी। वो बस आ ही रहे हैं। उनके साथ उनकी फ्रेंड है। उसकी वजह से उन्हें देर हो रही है।” रायशा ने जवाब दिया। फिर वो वहां से चली गई।

पार्टी शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ था कि तभी पार्टी के अंदर सभी गेस्ट को मास्क बांटे जा रहे थे। ये एक मास्क्यूरेड पार्टी थी।

माहिरा ने अपने ड्रेस से मैच करता गोल्डन मास्क लगाया। उसने ब्लैक कलर का मास्क उठाकर आरव की तरफ बढ़ाया तो उसने लगाने से मना कर दिया।

“मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जो छवि सिंघानिया चाहती हैं।” आरव ने जवाब दिया। कबीर उसके साथ पार्टी में नहीं था इस वजह से वो बोर हो रहा था। ऊपर से माहिरा भी उसके साथ कुछ ज्यादा ही क्लोज हो रही थी।

“एक सेकंड, मैं अभी आया।” कहकर आरव बाहर की तरफ चला गया।

आरव वेन्यू के बाहर चला आया। वो कबीर को कॉल कर रहा था कि उसकी नजर अयान पर पड़ी, जो आयु के साथ अभी अभी वहां पहुंचा था। आयु का गाउन हैवी होने की वजह से वो उसे कैरी नहीं कर पा रही थी तो अयान उसकी गाड़ी से निकलने में हेल्प कर रहा था।

“क्या दिन आ गए हैं इसके... अच्छा तो ये है वो स्कूटी कल्प्रिट। आज तो इसे पकड़ कर रहूंगा। ज्यादा कुछ नही बट सॉरी तो इसे कहना ही पड़ेगा।” आरव ने दूसरी तरफ होकर आयु को देखने की कोशिश की लेकिन अयान के आगे होने की वजह से वो उसे ठीक देख नहीं पा रहा था। उसने सिर्फ उसे पीछे से देखा, जहां उसका गाउन बैकलेस होने की वजह से उसकी नेक्ड बैक दिखाई दे रही थी।

आयु और अयान की ड्रेस का कलर भी सेम था। आयु ने डार्क ब्लू कलर का स्लीवलेस इवनिंग गाउन पहना था। उसके बाल कर्ल करके साइड बन के रूप में बंधे हुए थे। आयु उसमें बहुत खूबसूरत लग रही थी।

“अगर पहले पता होता है ये ड्रेस मुझे संभालनी पड़ेगी तो मैं तुम्हें ये ड्रेस कभी नहीं लेने देता। जितना कपड़ा इसने नीचे लगाने में वेस्ट किया है, थोड़ा बहुत पीछे भी लगा देते तो ज्यादा बैटर नहीं होता। पीछे से तो एकदम खुला है और नीचे...” बोलते हुए अयान चुप हो गया। उसने देखा आयु उसकी तरफ घूर कर देख रही थी।

“जब से तैयार होकर आई हूं, मेरी बुराई ही कर रहे हो। एक छोटा सा कॉन्प्लीमेंट तक नहीं दिया।” आयु ने मुंह बनाकर कहा।

“अगर कॉन्प्लीमेंट देने जैसी तैयार हुई होती तो जरूर देता। अब जल्दी अंदर चलो। मुझे तो ऐसा लगता है हमारे अंदर पहुंचने तक पार्टी ही खत्म हो जाएगी।” अयान पीछे से उसका गाउन पकड़कर उसे अंदर लेकर जा रहा था।

उसे ऐसा करता देख ना चाहते हुए भी आरव के फेस पर स्माइल आ गई। अब तक वो पार्टी में बोर हो रहा था और कबीर को बुलाने का सोच रहा था लेकिन जैसे ही उसने आयु को देखा, वो कबीर को कॉल करना छोड़ उनके पीछे जाने लगा।

“चलो सबसे पहले तुम्हारी मॉम को बर्थडे विश कर देते हैं।” आयु ने अंदर आते ही कहा।

“वैसे कोई जरूरत तो नहीं है लेकिन तुम्हारा मन है, तो कर दो।” अयान ने मायूसी से कहा। अब तक उसने भी छवि को बर्थडे विश नहीं किया था।

दोनों वहां से छवि के पास पहुंचे। आरव अभी भी आयु की बेक ही देख पा रहा था।

“हैप्पी बर्थडे आंटी...” आयु ने छवि के पास जाकर कहा।

छवि ने मुस्कुराते हुए उसे थैंक्स कहा। उसे लगा वो अयान की गर्लफ्रेंड है इसलिए उसने उसे हग कर लिया। छवि को आयु के गले लगते देख आरव ने तुरंत अपनी नजरें फेर ली।

“मुझे यहां आना ही नहीं चाहिए था।” आरव गुस्से में पैर पटकता हुआ ड्रिंक के काउंटर की तरफ गया। वो वहां बैठकर वाइन पी रहा था जबकि माहिरा अपने जान पहचान वाले लोगों के साथ बिजी थी।

Advertisement

अयान और आयु भी उनसे अलग हो गए थे। उन दोनो ने भी अपनी ड्रेस से मैच करते हुए मास्क लगा दिया। पार्टी में ऐसे बहुत से गेस्ट थे जिन्होने मास्क नहीं लगा रखा था। उनमें से मंथन भी एक था।

मंथन भी वहां बोर हो रहा था इसलिए वो बार काउंटर की तरफ गया तो वहां आरव से मिला।

“हे... मंथन, तुम यहां क्या कर रहे हो?” आरव ने उसे देखते ही पूछा।

“वही जो आप कर रहे हो। ये समझ लीजिए मैं भी यहां बोर होने के लिए आया था। डैड ने बोल दिया तो आना पड़ा।” मंथन ने जवाब दिया।

“साक्षी भी मुंबई आई हुई है क्या? किसी खास परपज से आए हो या ऐसे ही किसी काम के चलते यहां हो।” आरव वहां खड़े होकर मंथन से बातें करने लगा। दोनों वैसे भी एक दूसरे को पहले से जानते थे।

“बस बिजनेस शुरू करने का सोच रहा था। हां, मेरे साथ साक्षी दी भी आई हुई है।” मंथन ने जवाब दिया। उससे बात करते हुए अचानक उसे आयु की याद आई, जब वो बार-बार आरव का अनु को धक्का देने की बात कह रही थी।

“अच्छा कुछ दिनों पहले आपका एक वीडियो वायरल हो रहा था एक एक्ट्रेस के साथ... वो क्या था?” अचानक मंथन ने पूछा।

उसकी बात का जवाब देने से पहले आरव ने अपने ग्लास की ड्रिंक खाली की और फिर कहा, “वो बस ऐसे ही था। यू समझ लो उस रात उस लड़की ने मुझे बचाया था पर अफसोस किसी ने उसे ही मार दिया।” बोलते हुए आरव के चेहरे के भाव हल्के गंभीर हो गए।

मंथन ने आगे कुछ नहीं कहा। वो चुपचाप वहां खड़ा पार्टी की तरफ देख रहा था। उसके मन में कुछ और ही चल रहा था।

“इन्हे झूठ बोलने की क्या जरूरत पड़ेगी। जरूर अनु की बहन को गलतफहमी हो गई होगी। आई विश वो भी यहां होती, तो मैं उसे ये क्लियर करवा देता। आरव कितने भी रुड क्यों ना हो, पर वो झूठ नही बोलते।” मंथन ने सोचा।

वो दोनो आपस में बातें कर रहे थे तभी आयु की नजर आरव और मंथन पर गई। वो अयान और रायशा से काफी अच्छे से बातें कर रही थी लेकिन उन्हें देखते ही आयु के चेहरे के भाव सर्द हो गए। अयान ने उसकी नजरों को फॉलो किया तो उसकी नजर आरव पर थी।

आयु ने गुस्से में अपना मास्क निकाल लिया था। अयान ने उसका हाथ पकड़ कर कहा, “चलो यहां से चलते हैं।”

आयु ने ना में सिर हिलाया। उसकी आंखें नम होने लगी थी तो अयान ने उसे हग किया और सहलाते हुए कहा, “काम डाउन... तुम पैनिक करोगी तो तुम्हें प्रॉब्लम हो सकती है। गहरी गहरी सांस लो। सब ठीक हो जाएगा।”

वही मंथन ने भी आयु को अयान के साथ देख लिया था। उसने उन दोनों को गले लगे देखा तो उसने अपना चेहरा तुरंत दूसरी तरफ कर लिया।

“वो अयान की गर्लफ्रेंड है।” आरव ने मंथन से कहा। “जिस चीज को जितना इग्नोर करो, वो उतनी ही सामने आ जाती है। मुझे भी ये दोनों तीन-चार दिनों से कुछ ज्यादा ही आसपास दिख रहे हैं।”

“मुझे उससे कोई लेना देना नहीं है।” मंथन ने काफी रुखे तरीके से जवाब दिया, जिस पर आरव को भी हैरानी हुई। उसने अब तक मंथन का शांत रूप ही देखा था।

वो उसे कुछ कहता उससे पहले मंथन उस पार्टी से चला गया।

आयु को अयान के साथ देख कर उसे बुरा लग रहा था और इसका कारण उसे खुद भी समझ नहीं आ रहा था।

°°°°°°°°°°°°°°°°

Was this chapter good?