Under the mafia moon - Chapter 1
Under the mafia moonशाम के लगभग छह बज रहे थे। समंदर किनारे ठंडी हवाएं चल रही थी। वहां कुछ लड़के लड़कियां पार्टी कर रहे थे। वो सिडनी का फेमस बीच एरिया था। उस एरिया को किसी वीआईपी ने बुक किया था इस वजह से वहां उन्हीं के लोग मौजूद थे। सबने स्विम ड्रेसेज पहनी थी।
इन सब के बीच वो सभी एक लड़की को घेर कर खड़े थे। वो बीच पार्टी उसी ने थ्रो की थी। उसने रेनबो लाइंस का स्विम सूट पहना था, जिसमे उसका परफेक्ट फिगर उभर कर आ रहा था। उसकी लाइट पेल स्किन थी और आंखों का रंग डार्क ग्रे था। वो दिखने में काफी हॉट थी। उसके हाथ में एक महंगी शैंपेन की बॉटल थी।
“सारा... तुम्हारा कोई मुकाबला नहीं है। तुम सच में प्रिंसेस हो। इस तरह की पार्टी तुम्हारे अलावा और कोई थ्रो नहीं कर सकता। आई मीन तुमने पूरा बीच बुक कर लिया। इटस फैबुलस...” एक लड़का उसकी तारीफ करते हुए बोला। इसी के साथ सभी सारा के लिए चीयर करने लगे।
उसकी तारीफ से खुश हो कर सारा मुस्कुराई। “चीयर्स...” चिल्लाते हुए सारा ने शेम्पेन की बोतल खोली और अपने फ्रेंड्स की तरफ की। “हैव फन गायज... आफ्टर ऑल सारा सिंघानिया की पार्टी है। यू ऑल आर लकीएस्ट वन, जो इस पार्टी में शामिल होने का मौका मिला।” उसके कंधे से लंबे सीधे बाल हवा में उड़ रहे थे।
इसी के साथ वहां का म्यूजिक लाउड हो गया। वो सब बीयर पीते हुए डांस कर रहे थे। उनमें से कुछ स्विम कर रहे थे। हर कोई अपनी धुन में खोया था। वही उस भीड़ से थोड़ी दूर एक और लड़की खड़ी थी।
उसके कपड़े बाकियों से अलग थे। उसने स्विम सूट पहनने के बजाय घुटनों तक की पिंक फ्लोरल बीच फ्रॉक पहनी थी। उसके बाल कमर तक के थे और हल्के घुंघराले थे। उसने बालों के एक साइड एक बड़ा सा आर्टिफिशियल येलो फ्लावर लगा रखा था। वो दिखने में काफी मासूम और खुबसूरत थी।
वो बीच के पास खड़ी समुंद्र की लहरों को देख रही थी। तभी उसके सिर में दर्द उठा।
उसने पार्टी की तरफ देखकर कहा, “बाई गॉड, अगर ये ऐसे ही लाउड म्यूजिक रखेंगे तो मेरे सर दर्द की दवाइयां खत्म हो जाएगी।” उसने अपने सिर को पकड़ा और फिर अपने पास मौजूद बैग से एक गोली निकाल कर खा ली।
वो वापिस समुद्र की लहरों को देखने लगी तभी पार्टी से एक लड़का निकलकर उसके पास आने लगा।
“हे कृशा... तुम यहां अकेले बैठ कर बोर क्यों हो रही हो? आई मीन लेट्स हैव सम पार्टी बेब।” उसने जबरदस्ती कृशा का हाथ पकड़ा और उसे पार्टी की तरफ खींच कर ले जाने लगा।
कृशा उससे अपना हाथ छुड़ाने की नाकाम कोशिश करने लगी। वो चिल्ला कर बोली, “प्लीज स्टीव, लीव माय हैंड..मुझे नहीं करनी कोई पार्टी।”
म्यूजिक लाउड होने की वजह से उसकी आवाज पर किसी का ध्यान नहीं गया लेकिन डांस करते हुए सारा ने स्टीव को कृशा के साथ बदतमीजी करते देख लिया। उसने इशारे से म्यूजिक रुकवाया।
जैसे ही म्यूजिक रुका उनके कुछ दूरी पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड्स ने अपनी गन उठा ली। वो कोई भी एक्शन लेते उससे पहले सारा ने उन्हें वही रुकने का इशारा किया।
उसके बाद सारा तेज कदमों से चलकर उसके पास जाने लगी और उनके पास जाकर स्टीव का हाथ कृशा के हाथ से अलग किया। हर कोई उसके पीछे था।
“जब ये कह रही है इसे पार्टी नहीं करनी है, तो तुम इसके साथ जबरदस्ती क्यों कर रहे हो?” सारा गुस्से में चिल्ला कर बोली। इसी के साथ वहां एक शांति छा गई।
“कम ऑन बेब.. तुम इसकी वजह से मुझ पर गुस्सा कर रही हो? यू फॉरगेट कि मैं कौन हूं और ये कौन है। शी इज जस्ट योर सर्वेंट... और तुम इसे इतना भाव दे रही हो।” स्टीव ने कृशा की तरफ देखकर कहा, जो गुस्से में उसे घूर रही थी।
“टेक योर वर्ड्स बैक स्टीव और अभी के अभी कृशा को सॉरी कहो।” सारा ने उसे सख्त शब्दों में कहा।
सारा के गुस्से से सभी वाकिफ थे। तभी कोई बीच में नहीं आ रहा था। स्टीव का साथ देने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड आगे आई, “अब जाने भी दो सारा। ठीक है स्टीव गलती हो गई होगी लेकिन वो कृशा से माफी क्यों मांगेगा। इस तरह की चीजें चलती रहती है। देखा जाए तो कृशा की इतनी औकात नही हैं कि यहां मौजूद कोई भी इंसान उससे बात तक करे। तुम्हारे साथ होने की वजह से हम उसे थोड़ी बहुत इंपॉर्टेंट दे देते हैं... इसका मतलब ये नहीं कि स्टीव उसके आगे झुकेगा।”
“अगर तुमने अभी के अभी सारा से माफी नहीं मांगी तो अच्छा नहीं होगा।” सारा ने कोल्ड वॉयस में कहा।
“मैं इसे सॉरी नहीं कहूंगा। भाड़ में जाओ तुम और तुम्हारी ये पार्टी।” स्टीव ने जोर से चिल्लाकर कहा।
जैसे ही उसकी बात खत्म हुई, सारा ने उसके गाल पर कसकर तमाचा लगाया। “आगे से मेरे सामने तेज आवाज में बात मत करना। कृशा तो छोड़ो, यहां तुम में से किसी की औकात नहीं है जो मेरे सामने खड़ा भी हो सके। लगता है साथ पार्टी करते हुए भूल गए हो कि मैं कौन हूं।” सारा ने पूरे एटीट्यूट से कहा और कृशा का हाथ पकड़कर वहां से जाने लगी।
जैसे ही वो दोनों वहां से थोड़ी आगे गई, उनके पीछे बहुत सारे सिक्योरिटी गार्ड आ गए। सारा कोई आम इंसान नहीं थी। वो एक माफिया प्रिंसेस थी, जो उस वक्त के रूलिंग माफिया की पोती थी। कुछ और भी बातें थी जो उन्हें उन सब से अलग बनाती थी। इसी वजह से एनीटाइम उसकी सिक्योरिटी हाई रहती थी।
“आज तो तुमने कुछ ज्यादा ही गुस्सा कर दिया। काम डाउन... वरना यहां भी ब्लास्ट हो जाएगा।” कृशा ने उसे चीयर करने की कोशिश की।
“अपना मुंह बंद रखो।” सारा ने जवाब दिया। वो वाकई काफी गुस्से में थी। जैसे ही वो आगे बढ़ी सिक्योरिटी गार्ड्स उन दोनो के पीछे थे।
उन दोनों से थोड़ा ऊंचाई पर एक छोटा सा पक्षी उड़ रहा था। वो एक एडवांस ड्रोन था, जो उन पर नजर रखने के लिए किसी ने प्लांट किया था।
जैसे ही उस इंसान में उन दोनों को अकेले देखा उसके फेस पर स्माइल थी।
“बी रेडी फॉर एक्शन।” एक आदमी की कोल्ड वॉइस आई।
उसकी आवाज सुनकर कही दूर हलचल होने लगी। जिस इंसान ने उन्हें ऑर्डर दिया, वो कही और मौजूद था। उसके हाथ में आईपैड था, जिससे वो उन दोनों पर नज़रें बनाए हुए था। उसकी हेजल ब्लू आईज एक पल के लिए भी स्क्रीन से इधर-उधर नहीं हुई थी।
“जिसने स्विम सूट पहना है, उसे उठाना है। बाकी लोगो को मार देना।” उसने अपने कान में लगे ब्लूटूथ में कहा।
“लेकिन अगर दूसरी लड़की को छोड़ा तो वो जाकर कोई भी क्लू दे सकती हैं। पिछले 5 महीने में पहली बार ये ज्यादा भीड़ से अलग है। गार्ड्स से हम निपट लेंगे क्योंकि वो अलग गाड़ी में होंगे.. पर ये लड़की सारा सिंघानिया के साथ ही रहेगी।” जवाब में एक आदमी की भारी आवाज आई। वो पायलट के पास था।
“ओके देन फिर उसे डेस्टिनेशन पर लाकर मार देना।” कहकर उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।
वो एक बड़े से विला में बैठा था। उसके हाथ में वाइन का ग्लास था जिस पर उसकी अंगुलियाँ चल रही थी।
“सारा सिंघानिया, अगले 24 घंटों के बाद तुम मेरे पास होगी। कहते हैं जब शेर बूढ़ा होता है तो उसे खुद ही जंगल छोड़कर चले जाना चाहिए वरना जवान शेर उसे मारकर खुद राजा बन जाता है। तुम्हारा दादा ये बात भूल गया है पर उसे ये याद दिलाने के लिए अंडरवर्ल्ड का डेविल अभी जिंदा है।” वो मुस्कुराते हुए बोला।
वहां बैठा वो शख्स अंडरवर्ल्ड में डेविल के नाम से फेमस था। उम्र लगभग 27 साल 6 फुट 3 इंच लंबी हाइट और मस्कुलर बॉडी के साथ वो काफी हैंडसम था। सब उसे उसके असली नाम के बजाय डेविल के नाम से जानते थे। वो बिल्कुल किसी डेविल की तरह था जो सामने वाले की हर ख्वाहिश पूरी करने की हैसियत रखता था और बदले में बिल्कुल किसी डेविल की तरह उसे हर तरह से यूज करता था।
____________________________
वही दूसरी तरफ का सीन पूरी तरह अलग था। सारा और कृशा आगे गई तो एक के बाद एक सात गाड़ियां उसका इंतजार कर रही थी। सारा काफी इंपोर्टेंट थी इसलिए उसकी सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाती थी। सारा बीच की एक गाड़ी में कृशा के साथ बैठी और इसी के साथ सभी गाड़ियां चल दी।
“आगे से कभी खुद को छोटा मत समझना।” सारा ने कृशा की तरफ देख कर कहा, जिस पर कृशा ने हां में सिर हिलाया।
दोनों आपस में बात कर रहे थे तभी अचानक कार को झटका लगा और कृशा सामने की तरफ नीचे गिरते गिरते बची। सारा को भी सामने की तरफ धक्का सा लगा। सभी कारे एक साथ रुक गई।
आगे जंगल का रास्ता शुरू हो रहा था, जहां थोड़ी थोड़ी दूरी पर काफी सारे पेड़ थे। वहीं रास्ते के बीचोबीच एक ट्रक गिरा हुआ था, जिसका एक्सीडेंट हो गया था। सामने वाली कार से एक आदमी उतरा और वह ट्रक को देखने के लिए चल पड़ा। वहां ट्रक का ड्राइवर नीचे गिरा हुआ था। वो थोड़ी ही दूर पहुंचा था कि अचानक ट्रक का ड्राइवर खड़ा हुआ और उसने अपने पास आने वाले गाड़ी के ड्राइवर पर गोली चला दी। जैसे ही उसने गोली चलाई आसपास के पेड़ों से कुछ आदमी कूदे। एक के बाद बहुत सारे काले कपड़े पहने आदमी बाहर आ रहे थे और दे दना दन सभी कारों पर गोलियों की बरसात कर दी। उनमें से कुछ में ग्रेनेड को कारों के इर्द-गिर्द फेंक दिया गया जिससे धुआं निकल रहा था। उन्होंने लाइट लेंस पहने हुए थे जिसकी वजह से उन पर धुंए का असर नहीं होने वाला था।
सारा और कृशा की कार पर भी गोलियां चलने लगी। बुलेट प्रूफ कारें काफी देर तक गोलियों का सामना करती रही मगर इसके बाद उनके शीशे टूट गए। एक के बाद एक सभी आदमियों को मारा जाने लगा। सारा की कार का दरवाजा खुला और उसके सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों को बाहर आने के लिए कहा। दोनों बाहर आए और सिक्योरिटी गार्ड उनको सेफ जगह की तरफ ले जाने लगे। तभी दूर एक को चॉपर आते हुए दिखाई दिया। चॉपर में मौजूद स्नाइपर मेन ने सारा की सिक्योरिटी करने वाले सभी गार्डस को ऊपर से ही मार दिया।
सारा और कृशा नीचे बैठ गई। दोनो इन सबसे घबराई हुई थी। सारा ने कृशा को हग कर रखा था। देखते ही देखते सारा के सारे सिक्योरिटी गार्ड मारे गए थे और चॉपर नीचे उतर रहा था। ठीक 2 मिनट बाद चॉपर नीचे उतरा।
कुछ देर के लिए सन्नाटा छाया रहा। एक दो आदमी जो जिंदा थे उन्हें भी इस सन्नाटे के बीच गोली चलाकर मार दिया गया। सारा चॉपर की तरफ देखने लगी।
वहां से एक लगभग पैंतीस साल का आदमी बाहर निकला। उसके हाथ में गन थी। उसने अपने आदमियों को उन दोनों को अंदर लाने को कहा।
सारा अपनी जगह से खड़ी हुई। “तुमने ये जो भी किया है तुम जानते हो इसका अंजाम क्या होगा। शायद तुम इस बात से अनजान हो कि तुमने किस पर अटैक किया है।”
“या शायद मैं जानता हूं कि मैंने किस पर और क्यों अटैक किया है।” उस आदमी ने रहस्यमई तरीके से जवाब दिया।
“ये तो पता चल ही जाएगा। चलो फिर तुम्हारी बॉस से भी मिल लिया जाए।” सारा ने कहा। सारा फिर भी इतनी डरी हुई नही थी, जितनी कृशा थी।
लगभग 21 घंटे का लम्बा सफर तय करने के बाद चॉपर लंदन पहुंचा। उसमे एक बड़े से विला के पीछे बने हेलीपैड पर लैंड किया।
वहां की सिक्योरिटी भी काफी टाइट थी। इस सबके बीच सारा और कृशा को अंदर ले जाया गया। कुछ ही देर में वो दोनों उस शख्स के सामने मौजूद थी जिसने ये करवाया था।
उसे देखते ही सारा बोली, “ये तुम्हें बहुत महंगा पड़ने वाला है। पूरा माफिया एंपायर मिलकर तुम्हें ऐसी सजा देगी जो तुम्हारी आने वाली सात पुश्ते याद रखेगी।”
उस लड़के ने शांत चेहरे के साथ सारा की बात सुनी। उसने अपना चश्मा उतारा और उन दोनो को गौर से देखा। वो चुपचाप खड़ा था। तभी सारा ने देखा कि उसके हेड सिक्योरिटी गार्ड को यहां लाया जा रहा था।
उसके कंधे और घुटनों पर गोली लगी थी जिसकी वजह से वो दर्द से कराह रहा था। उस शख्स ने गन निकाली। वो सारा की सिक्योरिटी गार्ड के पास गया। उसे बालों से पकड़ा और सारा की तरफ देखते हुए गन उसके मुंह में डालकर दो गोली चला दी। इसके बाद दोबारा गोली चलाई और एक के बाद एक तीन फायर उसके मुंह में किए। कुछ ही सेकंड में गार्ड की लाश जमीन पर पड़ी थी।
फिर वो खड़ा हुआ और सारा के पास आकर बोला, “तो क्या कह रही थी? कुछ महंगा पड़ेगा....? कितना महंगा...? इतना महंगा कि वो युग राणा को टक्कर दे सके...?”
उसके अपना नाम लेते ही सारा वही फ्रीज हो गई। युग राणा उर्फ डेविल का अब तक उसने नाम सुना था और आज वो उसके सामने था।
°°°°°°°°°°°°°°°°
Hello friends,
कहानी पढ़कर लाइक और कॉमेंट जरूर करना। आई होप आपको कहानी पसंद आए।