minifm
Previous
Next
Chapter 17 of 333 5%
Chapter 17

Under the mafia moon - Chapter 17

Under the mafia moon

कृशा पूरी रात विला के गार्डन एरिया में थी। सुबह होने तक उसकी हालत बदतर हो चुकी थी। ठंड के मारे वो बेहोश हो चुकी थी और उसकी बॉडी जम गई थी।

वही सुबह-सुबह जगते ही शब्द फ्रेश एयर लेने के लिए गार्डन एरिया में आया तो उसने कृशा को वहां बेहोश देखा।

कृशा को बेहोश देखकर शब्द घबरा गया। उसने पास खड़े गार्ड से पूछा, “ये यहां क्या कर रही है और इसकी हालत? ये किसने की है?”

“बॉस का ऑर्डर था कि इन्हें सुबह होने से पहले अंदर ना जाने दिया जाए। उन्होंने इसे पनिशमेंट दी थी।” गार्ड ने सिर झुका कर जवाब दिया।

“आर यू सीरियस? ये मर रही है और तुम्हें अपनी पनिशमेंट की पड़ी है। एक पल के लिए भी इसका ख्याल नहीं आया।” शब्द ने सिर हिला कर कहा। उसे बहुत गुस्सा आ रहा था। उसने कृशा को अपनी गोद में उठाया और वहां से ले जाने लगा।

“प्लीज सर, अभी टाइम पूरा होने में 1 घंटे बचे हैं। आप इन्हें यहीं पर छोड़ दीजिए वरना हम दोनों के लिए मुसीबत हो सकती हैं।” गार्ड उसके पीछे जाते हुए बोला।

गार्ड की बात सुनकर शब्द वहीं रुक गया। वो उसकी तरफ मुड़कर बोला, “मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी की जान बचाने के बदले में मुझे कोई पनिशमेंट मिलती भी है। अब जाओ यहां से, कोई पूछे तो मेरा नाम ले लेना।”

शब्द को युग पर बहुत गुस्सा आ रहा था। वो कृशा को अंदर अपने रूम में ले जाने लगा। जाते हुए वो खुद से बात कर रहा था, “डिस्गस्टिंग... मैने नहीं सोचा था कि तुम इतने हार्टलेस हो जाओगे। तुम्हारी नफरत ने तुम्हें क्या बना दिया है। तुम्हें किसी इनोसेंट इंसान के मरने और जीने तक से फर्क नहीं पड़ता।”

कमरे में आते ही शब्द ने कृशा को बेड पर लेटा दिया। उसने उसका सिर छूकर चेक किया तो उसकी बॉडी ठंडी पड़ गई थी। शब्द ने उसकी पल्स चेक की तो वो काफी धीमी चल रही थी।

“मुझे सारा और युग को इस बारे में बताना होगा।” बोलते हुए शब्द युग को कॉल करने लगा।

युग उस वक्त तक उठ गया था। वो सारा के साथ बिस्तर में था। जहां युग अपने फोन में लगा था। सारा आंखे बंद किए कुछ सोच रही थी।

युग के फोन पर शब्द का कॉल आया तो उसने कॉल पिक किया। सामने से शब्द की गुस्से भरी आवाज आई, “क्या तुम इंसानियत भूल गए हो? मैने तुम्हें पहले ही कहा था कि ये लड़की मासूम है, फिर भी तुमने इसे पनिशमेंट दी। एक बार आकर इसकी हालत देखो। ये लगभग मरने वाली है।”

Advertisement

“लेकिन मरी तो नही ना? किसने कहा था हम दोनों की बातें सुनने के लिए?” युग ने बिना किसी भाव के कहा। उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था कि कृशा किस हालत में है।

“उसने ये सब जानबूझकर नहीं किया था। हम दोनों बातें कर रहे थे और अचानक तुम आ गए। तुमसे डर लगने की वजह से बेचारी बाहर निकल नहीं पाई और मैंने उसे पर्दे के पीछे छुपाया था। अब तुम आ रहे हो या मैं आकर सारा को सब बताऊं?” शब्द एक सांस में काफी कुछ बोल गया।

उसकी बातें सुनकर भी युग पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उसने आईज रोल की और लापरवाही से कहा, “ठीक है आ रहा हूं।”

युग उठकर जाने को हुआ, तभी सारा ने पूछा, “वो कौन है जिसने तुम्हारी पर्सनल बातें सुन ली और तुमने उसे पनिशमेंट दी है?”

“कृशा...” युग ने बिना किसी भाव के कहा।

वही युग के मुंह से कृशा का नाम सुनकर सारा घबरा गई। “आर यू सीरियस? तुम इतनी लापरवाही से उसका नाम ले रहे हो। तुमने प्रॉमिस किया था मुझसे... तुम उसे कुछ नहीं करोगे। कहां है वह?” बोलते हुए सारा जल्दी से बिस्तर पर से उठी।

“मैंने उसे हाथ तक नहीं लगाया है इसलिए ज्यादा हाईपर होने की जरूरत नहीं है। वही जा रहा हूं। आना है तो आ जाओ।” युग ने जवाब दिया और लिफ्ट की तरफ बढ़ने लगा।

सारा भी दौड़कर युग के पीछे आई। वो दोनों कुछ ही देर में ग्राउंड फ्लोर पर थे। वहां आते ही युग शब्द के कमरे की तरफ जाने लगा। सारा भी उसके पीछे थी। अंदर जाकर उन्होंने देखा कृशा बेहोश थी और शब्द के बिस्तर पर पड़ी थी। उसका चेहरा मानो ठंड से जम गया हो।

“क्या किया है तुमने इसके साथ?” बोलते हुए सारा युग की कॉलर पकड़ने के लिए बढ़ने लगी पर रात की बात याद आते ही उसने खुद को वही रोक लिया।

युग उसके जेस्चर को समझ गया था तो उसने इविल स्माइल करते हुए कहा, “वेरी गुड, जो खुद ही समझ गई। मैने ज्यादा कुछ नहीं किया। बस एक रात के लिए इसे बाहर छोड़ा था। देखो बेचारी की क्या हालत हो गई। जो भी हो, ठीक होने के बाद ये मेरे खिलाफ जाने की कोशिश कभी नहीं करेगी।”

“डिस्गस्टिंग युग...” शब्द गुस्से में युग पर चिल्लाया।

“यस आई एम ए डिस्गस्टिंग पर्सन... अब मेरी तारीफें करने के बजाय इसे हॉस्पिटल लेकर चलोगे तो शायद ये बच सकती है।” युग बोला और बाहर की तरफ जाने लगा।

युग के इस बर्ताव से सारा समझ गई थी कि उसके अंदर दिल नाम की कोई चीज नहीं है और लोग उसे डेविल क्यों कहते हैं। शब्द ने कृशा को अपनी गोद में उठाया और युग के साथ बाहर जाने लगा।

Advertisement

वो लोग विला के बेसमेंट में जा रहे थे, जहां एक हॉस्पिटल बना हुआ था। सारा इस जगह पर पहली बार आई थी। हॉस्पिटल ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन वहां एक अच्छे खासे बड़े हॉस्पिटल जितनी सुविधाएं मौजूद थी।

“इसने अपने घर में हॉस्पिटल बना रखा है। ऐसा कौन करता है।” सारा ने हैरानी से कहा। वो चारों तरफ देख रही थी।

उसकी बात सुनकर युग ने जवाब में कहा, “हां तो तुम क्या चाहती हो हर बार मेरा कोई आदमी घायल हो तो मैं उन्हें हॉस्पिटल लेकर घूमूं?”

आगे चलने पर उन्हें डॉक्टर मिल गया था। शब्द ने कृशा को बेड पर लेटा दिया। युग का इशारा पाते ही डॉक्टर कृशा को ट्रीट करने लगा जबकि सारा शब्द और युग के साथ रूम के बाहर थी।

कृशा की हालत देखकर सारा की आंखों में आंसू थे। उसने खुद से बड़बड़ा कर कहा, “सॉरी अमु, मैं कृशा की हिफाजत नहीं कर पाई। जानती हूं अब तक आप सब यही सोच रहे होंगे कि मैं खुद के साथ-साथ इसे भी प्रोटेक्ट कर लूंगी लेकिन आज मैं फेल हो गई।”

सारा की आंखों से आंसू बह रहे थे। शब्द ने उसकी तरफ नोटिस किया तो वो उसके पास चला गया। सारा ने रोते हुए अपना सिर शब्द के कंधे पर रखा।

शब्द ने उसके बालों को सहलाते हुए कहा, “डोंट वरी... वो ठीक हो जाएगी। ये भले ही दिखने में छोटा हॉस्पिटल हो लेकिन यहां हर तरह की फैसिलिटी मौजूद है। डॉक्टर भी आम नहीं है। ही इज वन ऑफ द बेस्ट डॉक्टर।”

“आई होप ऐसा ही हो वरना मैं फेल हो जाऊंगी। सबकी नजरों में गिर जाऊंगी।” सारा रोते हुए बोली।

शब्द और सारा एक दूसरे में बिजी थे जबकि युग वहां लगी चेयर पर बैठकर आराम से मोबाइल में लगा था। अचानक उसका ध्यान मोबाइल स्क्रीन से हटकर सारा और शब्द पर गया तो उसके चेहरे पर हल्की स्माइल थी।

“लगता है लिटिल ब्रदर बड़ा हो रहा है... मेरी हरकतों से नफरत करने वाला भूल रहा है कि उसने इस वक्त जिसे गले लगा रखा है, वो कौन है।” युग ने मुस्कुरा कर खुद से कहा और फिर वापस अपने फोन में लग गया।

युग को शब्द और सारा के पास होने पर बिल्कुल भी जलन महसूस नहीं हो रही थी। सारा ने गले लगे हुए युग की तरफ देखा तो वो केअरलेसली अपने मोबाइल में लगा था, जिसे देखकर सारा ने अपना चेहरा घुमा लिया।

°°°°°°°°°°°°°°°°

हेलो जी बैक टू बैक, पार्ट आ रहे हैं तो आप भी अपना रीडर्स होने का धर्म निभाइए और पढ़कर समीक्षा कर दीजिएगा।

बाकी आज का पार्ट कैसा लगा, जरूर बताइएगा। युग सच में हार्टलेस है और आगे आपको उसकी रुडनेस और भी देखने को मिलेगी। आई होप आप इस कहानी को एंजॉय कर रहे हो। मिलते हैं अगले पार्ट पर।

Was this chapter good?