Unknown wife of billionaire - Chapter 10
Unknown wife Of Billionaireइशिका यूनिवर्सिटी के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी उसके पास दिशांक का कॉल आया। दिशांक ने उसे बताया कि उसने पता लगा लिया है आखिर अभिमन्यु उसकी और अपनी शादी के बारे में क्यों नहीं जानता है।
इशिका ने जल्दी से पूछा, “बताओ क्या कारण है इसके पीछे। क्या वो कोई ड्रामा कर रहा है?”
“नहीं, ये कोई ड्रामा नहीं है।” दिशांक ने शांति से जवाब देते हुए कहां, “राजवंश फैमिली जितनी संस्कारी और एथिक्स वाली बनती है, उतनी है नहीं। उनके घर में आपसी झगड़े चलते रहते हैं। जैसा कि मैं आपको बताया था अभिमन्यु राजवंश और नक्ष के डैड के बीच में एज गैप काफी ज्यादा है। अभिमन्यु राजवंश के भाई नकुल राजवंश हमेशा से जिम्मेदार रहे हैं तो अभिमन्यु के डैड प्रशांत राजवंश ने ज्यादातर प्रॉपर्टी उनके नाम करनी चाही। वो बचपन से ही काफी रूड, क्रुएल और एरोगेंट रहा है। ऐसे लगता है कुछ मिसिंग है। प्रशांत राजवंश अभिमन्यु को पसंद नहीं करते है। अभिमन्यु ने भी उन्हें इतनी इंपोर्टेंस नहीं दी, वो बड़ा हुआ तो वो उसे शादी के लिए फोर्स करने लगे और जानबूझकर ऐसी लड़कियों के रिश्ते लेकर आए जो उनके इशारों पर चलती हो। उनसे परेशान होकर अभिमन्यु ने एक दिन ये ऐलान कर दिया कि वो पहले से शादीशुदा है। आप समझ सकती हैं कि वो कितना प्रेशराइज रहा होगा, तभी उसने ये डिसीजन लिया।”
जैसे ही दिशांक ने पूरी बात बताई इशिका सोच में पड़ गई। उसकी हालत भी कुछ ऐसी ही थी। मालविका ने उसे शादी करने के लिए फोर्स किया। मजबूरन वो भी एक नकली शादी करने जा रही थी।
“आगे बताओ।” इशिका ने तुरंत ही खुद को संभाल कर शांत लहजे में जवाब दिया।
दिशांक आगे बोला, “दिलचस्प बात ये है कि आज तक उसकी वाइफ को किसी ने नहीं देखा। फैमिली मेंबर्स तक ने नहीं, ना ही वो राजवंश फैमिली के किसी ऑफिशल डिनर या फिर फेस्टिवल में शामिल हुई है। मेरे कहने का मतलब है कि...”
दिशांक की बात पूरी होने से पहले ही इशिका ने बीच में कहा, “उसकी बाकी की इनफॉरमेशन या शेड्यूल के बारे में कुछ पता चला?” इशिका पहले ही समझ गई थी कि दिशांक का इशारा किस तरफ था। वो ये कहना चाहता था कि इशिका ही उसकी पत्नी है।
“शेड्यूल का कुछ दिनों में पता लगाता हूं। पर्सनल नंबर नहीं मिले बाकी ऑफिशल नंबर मेरे पास है।” दिशांक ने बुझी हुई आवाज में कहा। वो सारी इनफार्मेशन कलेक्ट नहीं कर पाया था।
“ठीक है तुम रहने दो। मै जानती हूं मुझे उस तक कैसे पहुंचना है।” इशिका ने हल्का मुस्कुरा कर कहा। उसके दिमाग में काफी कुछ पक रहा था, तभी दिशांत जल्दी से बोला, “क्या आप इसके लिए कोई गलत तरीका अपनाने वाली है? पति है वो आपका। आप इस तरह उसे फोर्स नहीं कर सकती। ऊपर से वो तो एनी टाइम गार्ड्स से घिरा रहता है।”
उसकी बात सुनकर इशिका बोरियत भरे लहजे में बोली, “डॉन्ट वरी उसकी वाइफ जरूर हूं लेकिन मुझे एक स्टॉकर नहीं बनना है। मुझे कैसे करना है, मैं खुद देख लूंगी।”
दिशांक को उसकी बात समझ नहीं आई। वो कुछ पूछता उससे पहले इशिका ने कॉल कट कर दिया।
______________
लगभग 1 घंटे बाद इशिका राजवंश एंपायर के आगे खड़ी थी, जो कि गोवा की सबसे बड़ी बिल्डिंग थी। एक बहुमंजिला इमारत, जहां आसपास कुछ ज्यादा ही सिक्योरिटी की गई थी। इशिका ने इस वक्त एक कोरियर गर्ल की ड्रेस पहन रखी थी। उसके हाथ में एक बॉक्स था।
इशिका ने खुद को सख्त किया और अपने कदम अंदर की तरफ बढ़ा दिए। उसने जाकर रिसेप्शनिस्ट से कहा, “ये मिस्टर अभिमन्यु राजवंश के लिए है और मुझे उन्हें ही देने के लिए कहा गया है।”
“ओके मैम...” रिसेप्शनिस्ट ने जवाब दिया और फिर कॉल पर बात करके उसके ऊपर जाने की परमिशन मांगी। इशिका को ऊपर जाने की परमिशन मिल चुकी थी क्योंकि पहले भी इस तरह के कॉन्फिडेंशियल पार्सल आते रहते थे।
इशिका लगभग 10 मिनट लिफ्ट में बिताने के बाद ऊपर 30th फ्लोर पर अभिमन्यु के केबिन में पहुंची। वो पूरा फ्लोर उसी का था। इशिका को लगा वहां जाते ही उसकी मुलाकात अभिमन्यु से हो जाएगी लेकिन उसके सामने अभिमन्यु के बजाय उसका मैनेजर पृथ्वी खड़ा था।
पृथ्वी ने इशिका को देखते ही पहचान लिया। वो हल्के गुस्से में बोला, “मिस सिंघानिया मुझे नहीं पता था कि आप इतनी बेशर्म है कि सर के मना करने के बावजूद उनके पीछे यहां तक आ जाएंगी।”
“मैं बस अपना काम कर रही हूं। मुझे ये पार्सल उन तक पहुंचाना है और मैं उनके हाथ में ही इसे देने वाली हूं।” इशिका ने अपने गुस्से को काबू करके सिर हिला कर कहा।
पृथ्वी के चेहरे पर सारकास्टिक स्माइल थी। वो उसी अंदाज में बोला, “मानना पड़ेगा, काफी तैयारी के साथ आई हैं आप। मुझे अपना आईडी कार्ड दिखा सकती हैं?”
“हां, क्यों नहीं।” इशिका ने हल्की स्माइल के साथ कहा और अपना एक खास आईडी कार्ड उन्हें दिखा दिया, जो कोरियर कंपनी उन्हें देती थी।
इशिका जब पृथ्वी को अपना आईडी कार्ड दे रही थी तब पृथ्वी बोला, “जरूर आज ही ज्वाइन किया होगा। मैं आप जैसी लड़कियों को अच्छे से जानता हूं।” बोलते हुए उसने जब इशिका का आईडी कार्ड देखा तो वो हैरान रह गया। इशिका ने लगभग 6 साल पहले ज्वाइन किया था।
अब मुस्कुराने की बारी इशिका की थी। वो विक्ट्री स्माइल के साथ बोली, “स्टडी के साथ पार्ट टाइम जॉब करना मना है, ये कहां लिखा है मिस्टर मैनेजर? आई होप कि अब आप मुझे मेरा काम करने देंगे।”
पृथ्वी के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा था। वो खुद इशिका को अभिमन्यु के केबिन तक लेकर गया। इशिका को अंदर छोड़कर पृथ्वी वहां से चला गया। अंदर आते ही उसने पूरे केबिन की तरफ गौर से देखा। वो एक ब्लैक, ग्रे और व्हाइट इंटीरियर का शानदार लग्जरियस केबिन था। फिर उसकी नजर सामने अभिमन्यु की तरफ गई, जो अपने काम में बिजी था और कुछ पेपर्स साइन कर रहा था। उसके चेहरे के भाव बिल्कुल स्ट्रेट थे।
अभिमन्यु ने उसकी तरफ देखा। इशिका उसके पास गई और एक पेपर को अभिमन्यु के सामने करते हुए कहा, “मिस्टर राजवंश, यहां साइन कीजिए।”
साइन करने से पहले अभिमन्यु ने कुछ पल इशिका की तरफ देखा। कोरियर बॉय की यूनिफॉर्म में भी वो काफी क्यूट और खूबसूरत लग रही थी। फिर अचानक उसकी नजर इशिका के गाल और होठ पर गई। वहां अभी भी मालविका की उंगलियों के हल्के निशान थे और होठ कोने से सूजा हुआ था। ये देखकर अभिमन्यु के चेहरे के भाव गहरे हो गए थे।
अभिमन्यु ने ज्यादा कुछ रिएक्ट नही किया और उसके हाथ से पेपर लेकर साइन करने लगा।
अचानक उसके हाथ रुक गए क्योंकि इशिका बीच में बोली, “मिस्टर राजवंश, आप असल में शादीशुदा नही है ना? आप लोगों के सामने शादीशुदा होने का दिखावा कर रहे हैं ताकि आपको किसी और लड़की से शादी न करने पड़े।”
अभिमन्यु ने गुस्से से इशिका की तरफ देखा पर इशिका के चेहरे पर डर का कोई भाव नहीं था। वो जानती थी कि वो सच्ची है। गलती अभिमन्यु की भी नहीं है। इशिका को लगा उसे शादी करने के लिए फोर्स किया गया था तो उसने पैसे देकर किसी को भी भेज कर अपनी शादी रजिस्टर करवा ली थी। वो खुद इस बारे में नहीं जानता था कि उसकी शादी जिसके साथ रजिस्टर हुई है, वो लड़की आखिर है कौन।
अभिमन्यु कुछ कहता उससे पहले इशिका जल्दी से बोली, “मुझे पता है आपको ये सुनकर अजीब लगेगा पर हम दोनों की शादी रजिस्टर्ड है। हम दोनों अनजान सही लेकिन हस्बैंड वाइफ है।”
अचानक अभिमन्यु के चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट आ गई। वो उठा और इशिका के पास आकर उसके बालों को कान के पीछे करते हुए धीरे से बोला, “मिस सिंघानिया, आपको नहीं लगता कि आप गलत जगह अपनी एनर्जी वेस्ट कर रही हैं? अगर मैं शादीशुदा नहीं भी होता तब भी मेरा आप में कोई इंटरेस्ट नहीं था। आपको क्या लगता है नक्ष को चिढ़ाने के लिए मैं आपसे शादी करूंगा?”
उसकी बात सुनकर इशिका के पैर वहीं पर जम गए थे। इसका मतलब अभिमन्यु इस बारे में जानता था कि नक्ष इशिका को पसंद करता है पर मजबूरी में उसे आयशा से शादी करने पड़ रही थी। अभिमन्यु को ये लग रहा था कि इशिका नक्ष को जलाने के लिए से शादी करना चाह रही है।
इशिका आगे कुछ बोलती उससे पहले अभिमन्यु फिर से बोला, “हमारी फैमिली में कितनी भी प्रॉब्लम क्यों ना रही हो लेकिन मैं उस लड़की से शादी कभी नहीं करूंगा, जिसमें मेरा नेफ्यू इंटरेस्टेड हो। यू मे गो नाउ।”
इशिका को लगा कि नक्ष की वजह से अभिमन्यु इस शादी को एक्सेप्ट नहीं करना चाह रहा होगा। इशिका ने गहरी सांस लेकर कहा, “मेरा नक्ष में कोई इंटरेस्ट नहीं है। अगर होता भी तो मैं बदला लेने जैसी छोटी हरकत नहीं करती।”
“आगे बोलिए।” अभिमन्यु बिना किसी भाव के बोला। वो बातों ही बातों में इशिका की इंसल्ट कर रहा था।
इशिका ने खुद को मजबूत किया और अभिमन्यु की आंखों में देखकर सख्ती से कहा, “आई वांट डिवोर्स मिस्टर राजवंश, मुझे आपसे तलाक चाहिए।”
°°°°°°°°°°°°°°°°
ये लो जी, अभिमन्यु तो शादी तक मानने के लिए तैयार नहीं है और यहां इशिका तलाक मांगने को खड़ी हो गई। देखते हैं अभिमन्यु डिवोर्स के लिए राजी होता है या नहीं। अगले पार्ट पर मिलते हैं। पढ़ कर समीक्षा कर दीजिएगा।