MiniFM
Previous
Next
Chapter 17

Unknown wife of billionaire - Chapter 17

Unknown wife Of Billionaire

इशिका राजवंश एंपायर से वापस आ गई थी। इशिका तो वहां से चली गई थी, लेकिन उसकी बातों ने पृथ्वी को परेशान कर दिया था।

जाने से पहले, इशिका ने उसे कहा था, "दोपहर को वापस मिलते हैं।"

पृथ्वी को अभिमन्यु का स्ट्रिक्ट ऑर्डर मिला था कि वो इशिका की शक्ल भी नहीं देखना चाहता। ऐसे में, इशिका के आत्मविश्वास और बातों ने पृथ्वी को उलझन में डाल दिया।

पृथ्वी ने अपनी ओर से इशिका को नजरअंदाज करने की पूरी कोशिश की। दोपहर को अभिमन्यु की एक लंच पार्टी थी, जिसमें उसके खास क्लाइंट्स एक प्राइवेट रेस्टोरेंट में मिलने वाले थे। लंच से पहले, रेस्टोरेंट को पूरी तरह खाली करवा दिया गया था। वो रेस्टोरेंट अपनी खास ऑथेंटिक क्यूजिन के लिए मशहूर था।

लगभग दोपहर 1 बजे अभिमन्यु और पृथ्वी सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ वहां पहुंचे। सिक्योरिटी गार्ड्स बाहर रुक गए, जबकि अभिमन्यु और पृथ्वी अंदर आ गए।

अंदर आते ही पृथ्वी ने चारों ओर देखा और मन ही मन बड़बड़ाया, “इस लड़की का कोई भरोसा नहीं है। उसने दोपहर को मिलने को कहा था। वो इतनी सारी पार्ट-टाइम जॉब्स करती है, कहीं ऐसा तो नहीं कि वो इस रेस्टोरेंट में भी पार्ट-टाइम काम करती हो, इसलिए उसने मिलने का वक्त दोपहर का रखा हो।”

अपनी तसल्ली के लिए, पृथ्वी हर वेटर को ध्यान से देख रहा था, लेकिन उनमें से कहीं भी इशिका नहीं थी। उसने राहत की सांस ली और धीरे से बोला, "भगवान का शुक्र है, वो लड़की यहां नहीं है। उसकी बातों ने मुझे डरा ही दिया था। अब मैं आराम से इस लंच पार्टी का मजा ले सकता हूं।"

पृथ्वी को अपनी हरकतों पर मन ही मन हंसी आ रही थी कि वो एक साधारण लड़की से डर गया था। अभिमन्यु ने पृथ्वी का अजीब व्यवहार देखा, तो सिर हिलाकर बोला, "तुम जानते हो ना, ये मीटिंग कितनी इंपोर्टेंट है? और तुम यहां बेवकूफों की तरह वेटर्स को देख रहे हो? चुपचाप गेस्ट्स का ध्यान रखो।"

"जी सर," पृथ्वी मुस्कुराते हुए बोला।

इसके बाद, सभी गेस्ट्स प्राइवेट रूम में आ गए। वो एक खास तौर से डिजाइन किया गया डाइनिंग एरिया था, जहां एक बड़ी और लग्ज़री डाइनिंग टेबल रखी थी। अभिमन्यु सामने हेड ऑफ द टेबल की चेयर पर बैठा जबकि बाकी गेस्ट्स उससे थोड़ा दूर आमने सामने मुंह करके बैठे थे।

"एंजॉय योर मील, जेंटलमेन। खाने के बाद बाकी बातें करेंगे।” अभिमन्यु ने खाना शुरू करने से पहले कहा।

जैसा कि उस रेस्टोरेंट का रिचुअल था, खाने से पहले हेड शेफ को ऑनर देने के लिए बुलाया गया। सबकी निगाहें वहां रखी डिशेज़ पर थीं, जो देखने में लाजवाब लग रही थीं। तभी, हेड शेफ की एंट्री हुई।

Advertisement

"उम्मीद है कि आप लोगों को आज का खाना पसंद आएगा," एक जानी-पहचानी आवाज़ सुनाई दी।

पृथ्वी और अभिमन्यु ने जल्दी से उस आवाज़ की तरफ देखा। ये कोई और नहीं, बल्कि इशिका सिंघानिया थी, जिसने शेफ की कैप पहन रखी थी। इशिका आगे बोली, "ये खाना मैंने ही हेड शेफ के इंस्ट्रक्शंस पर बनाया है। असल में, वो एक बुजुर्ग आदमी हैं, तो खुद से काम नहीं कर सकते। उन्हें मेरे अलावा किसी पर यकीन नहीं है। आप अपना मैसेज उन्हें दे सकते हैं। बाकी, उम्मीद है कि आज का लंच यादगार रहेगा।"

इशिका की स्पीच के बाद, अभिमन्यु और पृथ्वी उसे देखने लगे, जबकि बाकी लोग मुस्कुराकर उसकी तारीफ कर रहे थे। इतनी कम उम्र में वो इस मुकाम पर पहुंच गई थी, उससे वो सब काफी इंप्रेस हुए थे।

पृथ्वी ने कुछ देर अपने गुस्से को काबू में रखा और फिर उठकर इशिका से बोला, "तुमने ये खाना बनाया है? क्या तुम्हारे पास इसका कोई सर्टिफिकेट है?"

पृथ्वी सीधे-सीधे इशिका पर सवाल उठा रहा था। इशिका ने हाँ में सिर हिलाया और अपना सर्टिफिकेट आगे कर दिया। पृथ्वी ने उसे देखा और इशिका की हरकतों से परेशान होकर बोला, "मिस सिंघानिया, क्या कोई ऐसा काम है, जो तुम नहीं कर सकती?"

"मुझे अपने मुंह से अपनी तारीफ करना पसंद नहीं है। बाकी, हां, मैंने काफी सारी पार्ट-टाइम जॉब्स की हैं और बहुत कुछ सीखा है।" इशिका ने कहा और फिर अभिमन्यु की ओर देखते हुए धीरे से बोली, "मैं बार-बार आपके सामने आकर आपको परेशान नहीं करना चाहती। बेहतर होगा कि आप मेरी बात मानकर सिविल अफेयर्स ब्यूरो में जांच करवा लें। शायद फिर आपको मेरी बात पर यकीन हो जाए कि हम दोनो की शादी हो चुकी हैं।"

अभिमन्यु अब तक शांत था, लेकिन इशिका की बातें उसे चिढ़ा रही थीं। उसने गहरी सांस ली और सख्त आवाज़ में कहा, "जाकर इसकी जांच करो।"

जैसे ही अभिमन्यु ने जांच करने की बात कही, इशिका के चेहरे पर चमक आ गई, लेकिन तुरंत ही उसका चेहरा उतर गया। अभिमन्यु ने आगे कहा, "मैं ये जानना चाहता हूं कि मेरा शेड्यूल किसने लीक किया है। बिना मेरे शेड्यूल का पता लगाए, ये लड़की हर बार मेरे सामने नहीं आ सकती।"

मामला ज्यादा ना बिगड़ जाए इसलिए पृथ्वी इशिका के पास गया और धीमी आवाज़ में बोला, "मिस सिंघानिया, प्लीज यहां से चली जाइए। अब आपकी हरकतें सच में हमें इरिटेट कर रही हैं, और हमें कोई लीगल एक्शन लेना होगा। मैं नहीं चाहता कि इतने लोगों के सामने आपको यहां से धक्के मारकर निकालना पड़े।"

इशिका ने गहरी सांस ली और वहां से बाहर चली गई। उसे भी गुस्सा आ रहा था। वो शांत स्वभाव की थी, लेकिन अभिमन्यु के बिहेवियर ने उसका सब्र तोड़ दिया था।

बाहर आते ही उसने खुद से कहा, "आखिर ये आदमी मेरा यकीन क्यों नहीं कर रहा? क्या होगा अगर एक बार चेक करवा ले, सच तो सामने आ ही जाएगा। लेकिन नहीं, इसे तो वही एरोगेंट और चाइल्डिश हरकतें करनी हैं।"

अभिमन्यु के बारे में जितना इशिका सोच रही थी, उसे उतना ही गुस्सा आ रहा था। इस वक्त इशिका के पास कोई बात करने वाला नहीं था, इसलिए उसने अपनी भड़ास निकालने के लिए अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कुछ लिखा।

वहीं दूसरी तरफ, इशिका की हरकतों से परेशान अभिमन्यु का लंच करने का मन नहीं कर रहा था। उसने फोन निकाला और इशिका की व्हाट्सएप स्टोरी देखी। उसने लिखा था, "काम डाउन। कई बार छोटे बच्चों के सामने पेशेंस रखना पड़ता है।"

Advertisement

इशिका की स्टोरी देखकर अभिमन्यु के चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई। उसने तुरंत इशिका को मैसेज करके पूछा, "तुम्हारी उम्र कितनी है? तुम्हारी बातों से लग रहा है कि तुम्हारे बड़े-बड़े पोते-पोतियां होंगे। किस बच्चों के सामने इतना पेशेंस रखना पड़ रहा है?"

इशिका को अभिमन्यु के सवाल का मतलब समझ नहीं आया। पहले उसने "?" लिखकर भेजा, और फिर जब समझ आया, तो अगले मैसेज में लिखा, "ओह, आप मेरी स्टोरी के बारे में बात कर रहे हैं? असल में, मैं बहुत गुस्से में हूं। एक ऐसे इंसान पर, जो मेरी बात सुनना भी नहीं चाहता।"

अभिमन्यु ने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद, इशिका ने सोचा, "मैं एक अनजान शख्स को अपनी प्रॉब्लम क्यों बता रही हूं?" उसने गहरी सांस ली और फिर लिखा, "कुछ लोगों को लगता है कि वो बहुत इंटेलिजेंट हैं, जबकि उनकी हरकतें बताती हैं कि उनका दिमाग उन्होंने किसी को उधार दे रखा है।"

इशिका अनजाने में अभिमन्यु की बुराई कर रही थी, और उसकी बातों पर अभिमन्यु को हंसी आ गई। उसने लिखा, "हां, ऐसे लोगों का कुछ नहीं हो सकता। बेहतर होगा कि उन्हें नजरअंदाज करो।"

अभिमन्यु से बात करके इशिका को थोड़ा राहत महसूस हुआ। उसने कहा, "तुम्हारी बातें रिलैक्सिंग हैं। तुमने मेरे लिए इतना किया है, तो बदले में मैं तुम्हारी दादी के लिए कुछ खास बनाऊंगी। उन्हें क्या पसंद है?"

अभिमन्यु ने कहा, “डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा मीठा खाने से और स्पाइसी फूड खाने से मना किया है। उसके अलावा वो कुछ भी खा सकती हैं। बस उन्हें कुछ स्पेसिफिक चीजों से एलर्जी भी है।”

जिस इशिका को अभिमन्यु इतना इग्नोर कर रहा था, उसी के साथ बातें करके उसके दिल को ठंडक महसूस हो रही थी। ना जाने क्यों उसका दिल कर रहा था कि वो इशिका से मिले।

उसने तुरंत अगले मैसेज में पूछा, “अच्छा आज रात को हम मिल सकते हैं? मैं आपको दादी के बारे में पूरी डिटेल्स भी दे दूंगा और आपका स्पेशल खाना मुझे भी टेस्ट करने को मिल जाएगा। अगर आपको ऐतराज ना हो तो आज रात मैं आ जाऊं?”

अभिमन्यु के दिल की धड़कने तेज थी। ना जाने इशिका उसे क्या जवाब देगी। वो बेसब्री से उसके जवाब का इंतजार कर रहा था।

इशिका को इससे कोई प्रॉब्लम नहीं थी। उसने जवाब में लिखा, “यस... व्हाई नॉट? यू आर मोस्ट वेलकम”

इसी के साथ इशिका ने अभिमन्यु को अपना पूरा एड्रेस भेज दिया था। अभिमन्यु भी इस बोरिंग लंच के खत्म होने का वेट कर रहा था ताकि मीटिंग वगैरह खत्म करके रात को वो इशिका से आराम से मिल सके। एक अनजानी सी शख्स ना जाने क्यों उसके दिल में एक मीठी सी हलचल पैदा कर रही थी।

°°°°°°°°°°°°°°°°

आज के लिए इतना ही... अगले पार्ट पर मिलते हैं। जहां शायद लकिली इशिका और अभिमन्यु की मुलाकात हो जाए। सोचो अभिमन्यु को जिस दिन पता चलेगा कि जिस इशिका को वो बुरी तरह इग्नोर करना चाहता है, वही उसके दिल में अनजाने में जगह बना रही है तो उसे कैसा लगेगा? पढ़कर प्लीज समीक्षा कर दीजिएगा। थैंक्स फॉर योर लव एंड सपोर्ट।

Was this chapter good?